राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Fastag New Rule: 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश का अंत, MLFF तकनीक से भ्रष्टाचार मुक्त होगा सफर!

Fastag New Rule

Fastag New Rule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करते हुए केंद्र सरकार ने देश के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर एक क्रांतिकारी बदलाव की घोषणा की है। 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश (नकद) लेनदेन पूरी तरह से बंद हो जाएगा। सरकार अब MLFF (Multi-Lane Free Flow) तकनीक लागू करने की तैयारी में है, जो न केवल सफर को तेज बनाएगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता का एक नया दौर शुरू करेगी।

Fastag New Rule: क्या है MLFF तकनीक और इसके फायदे?

अब टोल का एक-एक पैसा बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सीधे सरकारी खजाने में जमा होगा। इससे बीच में होने वाली हेराफेरी और लीकेज की संभावनाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। कैश की व्यवस्था खत्म होने से ‘अंडर-द-टेबल’ लेनदेन या रसीद के नाम पर होने वाली गड़बड़ियों पर स्थायी रूप से ताला लग जाएगा। (Fastag New Rule)

आपको बता दें कि, MLFF (मल्टी-लेन फ्री फ्लो)? यह एक ऐसी उन्नत तकनीक है जिसमें वाहनों को टोल देने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। क्यूंकि अब हाईवे पर लगे हाई-टेक कैमरे और सेंसर्स चलते हुए वाहन के फास्टैग या नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे। वाहनों के न रुकने से कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जो पर्यावरण की रक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। टोल पर लंबी कतारों के खत्म होने से करोड़ों लीटर ईंधन और कीमती समय बचेगा, जो देश की जीडीपी में सकारात्मक योगदान देगा।

मध्यम वर्ग के लिए खुशियों की सौगात

डिजिटल इंडिया की यह नई लहर देश के मध्यम वर्ग और ईमानदार करदाताओं के लिए खुशियों की सौगात है। जब पैसा सीधे खजाने में पहुंचेगा, तो सड़कों का जाल और अधिक मजबूती से बिछेगा। यह ‘बदलते इंडिया’ की वो तस्वीर है जहाँ तकनीक और ईमानदारी मिलकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। (Fastag New Rule)

फिलहाल 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला यह नया नियम देश को ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर के मानकों के करीब ले जाएगा। अब भारत की सड़कों पर सफर केवल तेज नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त भी होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें