Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से सामने आई एक शर्मनाक तस्वीर ने ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत‘ के नारों की धज्जियां उड़ा दी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलामंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह 500-500 रुपये की गड्डियों के साथ किसी कुबेर की तरह बैठे नजर आ रहे हैं।
Uttar Pradesh: काली कमाई का खेल
यह वीडियो न केवल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को जन्म दे रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि कैसे जनता के खून-पसीने के पैसों पर सरकारी नुमाइंदे ऐशो-आराम की आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा नेता के पास नोटों का इतना बड़ा ढेर है कि उन्होंने अपने घर को ही किसी प्राइवेट बैंक में तब्दील कर दिया है। जहाँ देश का गरीब किसान और मजदूर पाई-पाई के लिए तरस रहा है, वहीं नेताजी इन गड्डियों के बीच अपनी ‘काली कमाई’ का प्रदर्शन कर रहे हैं।
जब चोरी पकड़ी गई, तो नेताजी ने जो सफाई दी, वह और भी हैरान करने वाली है। उन्होंने दावा किया कि यह ‘नकली नोट’ हैं और उन्हें ‘तंत्र-मंत्र’ करने वालों ने फंसाया है। एक तरफ हाई-टेक इंडिया की बात और दूसरी तरफ करोड़ों के कैश को तंत्र-मंत्र का नाम देकर छिपाने की कोशिश? यह न केवल कानून का मजाक है, बल्कि जनता की समझदारी का भी अपमान है। (Uttar Pradesh)
भ्रष्टाचार मुक्त भारत के नारों की धज्जियां
महराजगंज का यह ‘नोट-कांड’ महज़ एक नेता की कहानी नहीं, बल्कि उस सिस्टम की तस्वीर है जो ऊपर से साफ़ दिखता है लेकिन अंदर से ‘काली कमाई’ से भरा हुआ है। तंत्र-मंत्र के नाम पर भ्रष्टाचार को ढंकने की यह कोशिश सफल होगी या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन जनता के दिलों में उपजा आक्रोश आने वाले समय में बड़ी चुनौती बन सकता है। (Uttar Pradesh)









