Gorakhpur International Cricket Stadium: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने शनिवार को गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आज का दिन हम सबके लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां विकास होगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Gorakhpur International Cricket Stadium: 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम पूर्वांचल की पहचान बनेगा
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से स्टेडियम का विकास किया जा रहा है, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सहायता से वाराणसी में एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बन रहा है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में बनने वाले नए स्टेडियम में 46 एकड़ में फैले 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और इसमें पार्किंग की विशेष सुविधा भी होगी। इसके अलावा, पास में ही इनडोर खेलों के लिए एक खेल परिसर बनाने के लिए 60 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। (Gorakhpur International Cricket Stadium)
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि BCCI की मदद से वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की है, यह 46 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और इसमें पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके ठीक बगल में 60 एकड़ भूमि इनडोर खेलों के लिए एक खेल परिसर के लिए आरक्षित की गई है। दो इंजन वाली सरकार अतिक्रमण मुक्त भूमि उपलब्ध करा रही है, जहां युवाओं का भविष्य संवारा जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घोषणा की कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत इस परियोजना में 60 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। केंद्र सरकार द्वारा खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रयासों जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने फिटनेस और खेलों को एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बदल दिया है। (Gorakhpur International Cricket Stadium)
हरदीप पुरी ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इस महत्वपूर्ण पहल में 60 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया के साथ, पीएम मोदी ने फिटनेस और खेल को एक जन आंदोलन में बदल दिया है। गोरखपुर स्टेडियम, जो 45 एकड़ भूमि पर बनेगा और जिसकी क्षमता 30,000 होगी, युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।









