UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक, 320 किमी/घंटे की रफ्तार से मुंबई-अहमदाबाद सफर होगा बेहद तेज

India's Bullet Train First Look

India’s Bullet Train First Look: भारतीय रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (MAHSR) पर चलने वाली देश की पहली प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी कर दी है। इस अत्याधुनिक ट्रेन के डिजाइन वाली भव्य फोटो को नई दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय (रेल भवन) के गेट नंबर 4 पर प्रदर्शित किया गया है।

India’s Bullet Train First Look: बर्ड-इंस्पायर्ड डिजाइन बना आकर्षण का केंद्र

बुलेट ट्रेन का यह नया डिजाइन एक चिड़िया (Bird-inspired design) के आकार से प्रेरित है, जिसमें ऊपर की तरफ विशेष रंग और आकर्षक पैटर्न दिए गए हैं। यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति से पटरियों पर दौड़ेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की 508 किमी की दूरी महज 2 घंटे (बिना रुके) या सभी 12 स्टेशनों पर रुकने के बाद 2 घंटे 17 मिनट में पूरी हो जाएगी।

जानिए किन 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी हाई-स्पीड रेल

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट महाराष्ट्र, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इस पूरे रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें मुंबई (बीकेसी), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, साबरमती शामिल हैं। (India’s Bullet Train First Look)

रेल मंत्रालय के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को पटरी पर उतरने के लिए तैयार है। इसकी शुरुआत गुजरात के सूरत और वापी (100 किलोमीटर) खंड के बीच पहले फेज के तौर पर की जाएगा। मुंबई से अहमदाबाद तक का पूरा 508 किमी का रूट साल 2028-2029 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य है।

जापान की शिंकनसेन तकनीक से तैयार होगा कॉरिडोर

यह मुख्य परियोजना जापान की अत्याधुनिक ‘शिंकनसेन’ तकनीक पर आधारित है। इसके तहत भारत की पहली 7 किलोमीटर लंबी समुद्र के नीचे रेल सुरंग (Undersea Rail Tunnel) भी ठाणे क्रीक में बनाई जा रही है। इस जापानी सहयोग के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ के तहत चेन्नई की ICF और बेंगलुरु की BEML मिलकर भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन ‘B28’ भी तैयार कर रही हैं, जिसकी डिजाइन स्पीड 280 किमी/घंटा होगी। (India’s Bullet Train First Look)

यह अनावरण भारतीय रेलवे के इतिहास में एक ऐतिहासिक और आधुनिक युग की शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है। ये बुलेट ट्रेन आने वाले समय में भारत की रेल यात्रा पूरी तरह बदलने वाली है। आधुनिक डिजाइन, तेज रफ्तार और अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह ट्रेन सिर्फ सफर को आसान नहीं बनाएगी, बल्कि भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में भी खड़ा करेगी जहां बुलेट ट्रेन जैसी एडवांस रेल सेवाएं मौजूद हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें