UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

‘AAP’ छोड़ बनाई IVP, अब पूरी पार्टी भाजपा में हुई शामिल; रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ विलय

Indraprastha Vikas Party Councillors Join BJP

Indraprastha Vikas Party Councillors Join BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय हो गया है। IVP के सभी 16 पार्षद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। इस विलय के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) में भाजपा पार्षदों की संख्या 123 से बढ़कर 139 हो गई है, जिससे सदन में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

इन 16 पार्षदों में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के संस्थापक मुकेश गोयल भी शामिल हैं । IVP के संयोजक मुकेश गोयल के अनुसार, उन्होंने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों में तेजी लाने और दिल्ली सरकार के कामों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है। इन पार्षदों ने ‘आप’ नेतृत्व से मतभेदों के चलते मई 2025 में अलग होकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था। (Indraprastha Vikas Party Councillors Join BJP)

Indraprastha Vikas Party Councillors Join BJP: रेखा गुप्ता की मौजूदगी में IVP का भाजपा में विलय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा में शामिल हुए पार्षदों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में सभी को पूरा सम्मान और कार्य करने का अवसर मिलेगा। अब इन पार्षदों के वार्डों की जनता को ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ के विकास कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास एजेंडे में बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया।

पिछले साल 18 मई को, एमसीडी के 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और एक नई पार्टी के गठन की घोषणा की। हिमानी जैन और मुकेश गोयल के नेतृत्व में पार्षदों ने अपने इस्तीफे के पीछे आंतरिक कलह का कारण बताया और ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नामक एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया। (Indraprastha Vikas Party Councillors Join BJP)

हिमानी जैन ने कहा था, “हमने एक नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है । हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी।” वहीं मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी के खेमे में चल रहे आंतरिक मतभेदों को पार्टी बनाने का कारण बताया था।

कौन-कौन हुआ भाजपा में शामिल?

Comments are closed.

और पढ़ें