JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

IPL 2026 विवाद: बांग्लादेश में तनाव का असर, मुस्ताफिजुर को किया रिलीज़, जानिए अब आगे क्या करेगी KKR ?

“खेल और राजनीति अब जुदा नहीं! भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव की बलि चढ़ा मुस्ताफिजुर का ₹9.20 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट। BCCI के एक आदेश ने KKR की पूरी प्लानिंग बदल दी। क्या यह फैसला सही है?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को तत्काल प्रभाव से टीम से रिलीज करने के आदेश दिया था। जिसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाज़ मुस्ताफिजुर को कोलकाता नाईट राइडर्स नें उनसे अपना अनुबंध तोड़ दिया है और उनको टीमे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

BCCI निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई

सुबह BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को उनके स्क्वाड से हटाने का निर्देश दिया है। कुछ ही घंटों बाद, KKR ने एक आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी कर पुष्टि की कि उन्होंने ‘नियामक निर्देशों’ का पालन करते हुए मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया है।

फैसले की मुख्य वजह

कूटनीतिक तनाव: बांग्लादेश में हाल ही में अल्पसंख्यकों (विशेषकर हिंदुओं) के खिलाफ हुई हिंसा और एक हिंदू व्यक्ति की हत्या के बाद भारत में भारी जनाक्रोश है।

सुरक्षा और विरोध: KKR के सह-मालिक शाहरुख खान और फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा और शिवसेना जैसे राजनीतिक दलों के साथ-साथ कई आध्यात्मिक गुरुओं ने भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को खिलाने का विरोध किया था।

प्रशासनिक रुख: BCCI ने “हालिया घटनाक्रमों” (Recent Developments) का हवाला देते हुए इसे एक सुरक्षात्मक कदम बताया है ताकि IPL के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध प्रदर्शन से बचा जा सके।

नीलामी का गणित: KKR ने दिसंबर 2025 में हुई मिनी नीलामी में मुस्ताफिजुर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के साथ चली लंबी बिडिंग वॉर के बाद ₹9.20 करोड़ में खरीदा था।

जानिए अब आगे क्या?

BCCI ने KKR को मुस्ताफिजुर की जगह एक ‘रिप्लेसमेंट खिलाड़ी’ (विदेशी गेंदबाज) चुनने की अनुमति दे दी है। टीम अब नीलामी में अनसोल्ड रहे किसी विदेशी तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

Comments are closed.

और पढ़ें