तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

नोरा फतेही के गाने को लेकर विवाद, कंगना रनौत बोलीं- बॉलीवुड ने ‘अश्लीलता’ के मामले में सारी हदें की पार…

Kangana Ranaut Slams Nora Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर बॉलीवुड की कड़ी आलोचना की है और बॉलीवुड पर अश्लीलता की हदें पार करने का आरोप लगाया।

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया यह गाना आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है। यह गाना हाल ही में ऑनलाइन रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया।

Kangana Ranaut Slams Nora Song: कंगना रनौत का बॉलीवुड पर सीधा हमला

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए, रनौत ने कहा कि बॉलीवुड ने अश्लीलता, हथकंडे और ध्यान आकर्षित करने के मामले में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें जरा भी शर्म है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की अश्लीलता और अभद्रता के प्रदर्शन पर और भी सख्ती बरतने की जरूरत है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगानी होगी।

अरमान मलिक की नाराज़गी: गिरते गीतों के स्तर पर उठे सवाल

गायक अरमान मलिक ने भी इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि गाने के बोल सुनकर उन्हें वीडियो बार-बार देखना पड़ा क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्या सुना है। उन्होंने आगे कहा कि व्यावसायिक गानों में इस्तेमाल होने वाले बोलों का स्तर बहुत गिर चुका है। (Kangana Ranaut Slams Nora Song)

कानूनी पचड़े में फंसा गाना: शिकायत और कार्रवाई की मांग

इस बीच, यह गाना कानूनी मंच तक भी पहुंच गया है। अधिवक्ता विनीत जिंदल ने नोरा फतेही और संजय दत्त अभिनीत गीत “सरके चुनर तेरी सरके” के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी भेज दी गई है। (Kangana Ranaut Slams Nora Song)

शिकायतकर्ता का आरोप है कि यूट्यूब पर जारी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे इस गाने में “अत्यंत अश्लील, यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक अभिव्यक्तियाँ” हैं। आगे यह भी कहा गया है कि फिल्मांकन और नृत्य दृश्य उत्तेजक प्रकृति के हैं और अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जिससे सार्वजनिक शालीनता भंग होती है।

Comments are closed.

और पढ़ें