Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: बी-टाउन के फेमस कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बन गए हैं। कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड कपल ने अपने पहले बच्चे यानी एक लड़के का स्वागत किया है। दोनों स्टार्स ने शुक्रवार को एक साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

कैटरीना-विक्की ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की। उन्होंने आज 7 नवंबर को अपने बेटे का स्वागत किया। कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 कैटरीना और विक्की।” (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son)
फैंस और सेलिब्रिटीज दे रहे कपल को जमकर बधाइयां
विक्की कौशल के इस पोस्ट के बाद अब सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज भी कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने कमेंट किया, “आप दोनों को बहुत सारी बधाई। बेबी को अपना प्यार भेज रही।” सोनम कपूर ने कहा, “शानदार मेरा ढेर सारा प्यार।” करीना कपूर ने लिखा, “कैट, ब्वॉय मम्मा क्लब में आपका स्वागत है। आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।”
न्यू मॉम परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “न्यू मम्मा और पापा को बहुत सारी बधाई।” प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया, “बहुत खुश हूं। बधाई हो।” इसके अलावा बिपाशा बसु, रकुल प्रीत सिंह, निमृत कौर, उपासना कामिनेनी, लारा दत्त, दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है। (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son)
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: बेटे के माता-पिता बने विक्की-कटरीना
इससे पहले, 23 सितंबर 2025 को को नवरात्रि के दूसरे दिन के शुभ मौके पर दोनों ने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं और इसे ‘हमारे जीवन का सबसे अच्छा चैप्टर’ कहा। एक भावुक नोट में, इस कपल ने लिखा, ‘खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।’ नोट के साथ उन्होंने विक्की की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह कटरीना के बेबी बंप को सहला रहे हैं।
विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंधे थे। कॉफी विद करण में कैटरीना ने खुलासा किया कि उनकी मुलाक़ात विक्की से ज़ोया अख्तर की पार्टी में हुई थी और वहीं से उनके बीच प्यार पनपने लगा। (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son)

विक्की के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कैटरीना ने बताया कि विक्की कभी उनके रडार पर नहीं थे। उन्होंने कहा, “मैं उनके बारे में ज़्यादा जानती भी नहीं थी। वो बस एक नाम था जिसके बारे में मैंने सुना था, लेकिन कभी उससे जुड़ी नहीं थी। लेकिन जब मैं उनसे मिली, तो मैं उनकी दीवानी हो गई!।” (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son)









