तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

केरल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें कौन-कौन मैदान में?

Kerala Assembly Polls 2026

Kerala Assembly Polls 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के खिलाफ धर्मदम से के. रंजीत को मैदान में उतारा है।

Kerala Assembly Polls 2026: केरल चुनाव में भाजपा की दूसरी सूची

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को अरनमुला से मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने कासरगोड से अश्विनी एमएल, एर्नाकुलम से पीआर शिवशंकर, पारवूर से वत्सला प्रसन्ना कुमार और कोंगड से रेनू सुरेश को मैदान में उतारा है।

प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों का दिलचस्प मुकाबला

भाजपा ने 19 मार्च को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नीमोम सीट से और भारत के पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को कझाकूटम सीट से मैदान में उतारा गया था। (Kerala Assembly Polls 2026)

इसी बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने आज धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 55 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। पार्टी ने केरल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से मैदान में उतारा है। विपक्ष के नेता वीडी सतीसन को परवूर सीट से मैदान में उतारा गया है।

नामांकन और उम्मीदवारों की घोषणा से तेज हुई सियासी हलचल

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को घोषणा की कि केरल विधानसभा के 2026 के चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त होने वाला है। आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिससे 140 सदस्यीय राज्य विधानसभा (जिसे केरल नियमसभा के नाम से भी जाना जाता है) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मई, 2026 को समाप्त होने वाला है। (Kerala Assembly Polls 2026)

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ, दोनों ही सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले एलडीएफ को सत्ता से हटाकर 140 सदस्यीय विधानसभा पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं। एलडीएफ के नेतृत्व वाली सरकार लगभग एक दशक से राज्य में शासन कर रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें