राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

भगोड़े ललित मोदी के बदले सुर! विजय माल्या संग पार्टी के बाद बढ़ा विवाद, अब भारत सरकार से मांगी सार्वजनिक माफी

Lalit Modi Apologise

Lalit Modi Apologise: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर और भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के तेवर अचानक बदलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी विलासितापूर्ण जीवनशैली और तीखी टिप्पणियों के लिए चर्चित रहने वाले मोदी ने अब भारत सरकार के प्रति अपने रुख पर खेद जताते हुए सार्वजनिक माफी मांगी है।

यह बदलाव उस समय आया है जब हाल ही में एक अन्य भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के साथ उनकी पार्टी का एक वीडियो वायरल होने के बाद देश में भारी आक्रोश देखा गया था।

कुछ दिनों पहले ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे विजय माल्या के साथ पार्टी करते और जश्न मनाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आते ही भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई। विपक्षी दलों और आम जनता ने सवाल उठाए कि भारतीय बैंकों और कानून को चकमा देकर विदेश भागे दो अपराधी इस तरह खुलेआम भारतीय तंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं। (Lalit Modi Apologise)

भारत सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार किया था। मंत्रालय की ओर से बयान आया कि भगोड़े अपराधियों को वापस लाने और उनके प्रत्यर्पण (Extradition) की प्रक्रिया को और तेज किया जा रहा है।

Lalit Modi Apologise: सोशल मीडिया पर मांगी माफी

सरकार के इस सख्त संदेश और कानूनी शिकंजा कसने की आहट के बीच ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट लिखकर सबको चौंका दिया। ललित मोदी ने अपने ताजा पोस्ट में स्वीकार किया कि सरकार और व्यवस्था को लेकर उनके पिछले कुछ पोस्ट और टिप्पणियां अनुचित थीं। (Lalit Modi Apologise)

उन्होंने लिखा कि, ​”मैं भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों के प्रति अपने पूर्व के बयानों और पोस्ट के लिए खेद व्यक्त करता हूँ। मेरा उद्देश्य किसी की गरिमा को ठेस पहुँचाना नहीं था। मैं इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूँ।”

ललित मोदी की इस माफी पर अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सरकार अपनी जांच और उन्हें वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया में किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं है। (Lalit Modi Apologise)

Comments are closed.

और पढ़ें