JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Lucknow में कांग्रेस का ‘हल्लाबोल’! विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब?

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज जबरदस्त उबाल देखने को मिलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर विधानसभा के घेराव की रणनीति बनाई है। शहर के वीवीआईपी इलाकों में बैरिकेडिंग और वाटर कैनन के साथ भारी सुरक्षा बल तैनात है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता “न्याय दो” के नारों के साथ आगे बढ़ने पर अड़े हुए हैं।

मनरेगा मजदूरों की बकाया राशि पर सरकार से सवाल (Lucknow)

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में लाखों मनरेगा मजदूरों का महीनों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। “पसीना हमारा, पैसा तुम्हारा नहीं चलेगा” के नारों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

आपको बता दें, हालिया घटनाक्रमों में शंकराचार्य के प्रति हुई टिप्पणियों और व्यवहार को कांग्रेस ने ‘सनातन का अपमान’ करार दिया है। इसे लेकर साधु-संतों के समर्थन में कांग्रेस आज सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रही है। (Lucknow)

हजरतगंज से 1090 चौराहे तक: क्या बदलती है स्थिति प्रदर्शन के दौरान?

आपको बता दें, 1090 चौराहे से लेकर हजरतगंज तक पुलिस ने कड़ा घेरा बनाया है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक की खबरें आ रही हैं। तो वहीं विधानसभा की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

कार्यालय जाने वाले लोगों और स्कूली बसों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। खबर है कि कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया है, जबकि सड़कों पर निकले दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। (Lucknow)

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोई हुई सरकार को जगाने की कोशिश है। “जब तक मजदूरों को मजदूरी और आस्था को सम्मान नहीं मिलता, हमारा यह हल्लाबोल जारी रहेगा।”

Comments are closed.

और पढ़ें