Emmanuel Macron India Visit: आज भारत की धरती पर एक ऐसा मित्र कदम रख रहा है, जिसकी झोली में भारत के लिए रक्षा, तकनीक और खुशहाली के अनगिनत उपहार हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह दौरा भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होने वाला है।
Emmanuel Macron India Visit: अब भारतीय हाथों से सजेगा आसमान
आपको बता दें कि, इस दौरे की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खबर रक्षा गलियारों से आ रही है। जहां राष्ट्रपति मैक्रों अपने साथ 114 राफेल लड़ाकू विमानों की विशाल सौगात ला रहे हैं। सबसे खुशी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश विमान भारत की धरती पर, भारतीय हाथों द्वारा बनाए जाएंगे।

यह न केवल हमारी वायुसेना को अभेद्य बनाएगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खोलेगा। और अब फ्रांस भारत को फाइटर जेट इंजन की 100% तकनीक देने को तैयार है, जो भारत के अपने ‘स्वदेशी विमान’ प्रोजेक्ट्स को नई उड़ान देगा। (Emmanuel Macron India Visit)
स्टार्टअप्स और तकनीक का महासंगम
मैक्रों और पीएम मोदी मिलकर ‘India-France Year of Innovation 2026’ का शुभारंभ कर रहे हैं। फ्रांस की 110 से अधिक दिग्गज कंपनियां भारत आ रही हैं, जो हमारे स्टार्टअप्स के साथ मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।
फिलहाल, यह दौरा केवल दो नेताओं की मुलाकात नहीं है, बल्कि यह सवा सौ करोड़ भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदलने की एक साझा कोशिश है। जब फ्रांस की आधुनिक तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलेगी, तो देश के कोने-कोने में विकास की वह लहर आएगी जिसे हम ‘विकसित भारत 2047’ का आधार कह सकते हैं। भारत और फ्रांस की यह जोड़ी आज की दुनिया में स्थिरता और विश्वास का प्रतीक है। मैक्रों का आना भारत के लिए समृद्धि के नए द्वार खोलने जैसा है। (Emmanuel Macron India Visit)









