UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

“जिया हो बिहार के लाला”, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के लिए ईशान किशन की जमकर तारीफ की

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली 61 रनों की शानदार जीत के बाद ईशान किशन की जमकर सराहना की। सूर्यकुमार ने इंस्टाग्राम पर ईशान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए देसी अंदाज में कैप्शन दिया, “जिया हो बिहार के लाला,” जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

T20 World Cup 2026: ईशान किशन का तूफानी 77 रन

बिहार के पटना में जन्मे ईशान ने टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने केवल 40 गेंदों में तूफानी 77 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव की टीम को 20 ओवरों में 175/7 का स्कोर बनाने में मदद की। एक ऐसी पिच पर जहां बाकी सभी बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में संघर्ष करना पड़ा, वहीं ईशान ने शानदार हिट लगाए और मनचाहे ढंग से चौके-छक्के लगाए।

मैच का रुख बदलने वाले उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह किशन का लगातार दूसरा अर्धशतक था, क्योंकि उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच में भी अर्धशतक बनाया था। (T20 World Cup 2026)

सूर्यकुमार ने ईशान की जमकर तारीफ की

मैच के बाद सूर्यकुमार ने ईशान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए है। हमने वही क्रिकेट खेला जो हम खेलना चाहते थे। ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने पिछले कुछ मैचों और घरेलू क्रिकेट में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसी तरह से खेली। ईशान ने लीक से हटकर सोचा। 0-1 की स्थिति में किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और उन्होंने वह जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

ग्रुप ए में भारत तीन मैचों में तीन जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान दो जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है और अमेरिका दो जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 8 जीत और 1 हार का है। (T20 World Cup 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें