तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed: 28 जून 2026 को होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra TET 2026) को पेपर लीक की आशंका के कारण परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, यानी 27 जून 2026 को स्थगित कर दिया गया है। महाराष्ट्र भर में 1,028 केंद्रों पर 28 जून को टीईटी परीक्षा आयोजित होने वाली थी। हालांकि, पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि परीक्षा से पहले कुछ प्रश्न पत्र लीक हो गए थे, जिसके बाद परीक्षा की तिथि बदल दी गई है।

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed: 1,028 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी थी महाराष्ट्र TET 2026

27 जून 2026 की सुबह ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। वहां कुछ लोगों के पास से सीलबंद प्रश्नपत्र के पन्ने बरामद किए गए। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जब इन कागजात की जांच की, तो पाया कि बरामद किए गए कुछ सवाल असल परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे।

परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग और MSCE ने तुरंत प्रभाव से 28 जून को होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया। इस स्थगन के कारण राज्यभर के लगभग 4.28 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं, जो सरकारी शिक्षक बनने के लिए इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। यह परीक्षा पूरे महाराष्ट्र में 1,028 केंद्रों पर दो पालियों (पेपर 1 और पेपर 2) में आयोजित की जाने वाली थी। (Maharashtra TET 2026 Exam Postponed)

MSCE ने टाली महाराष्ट्र TET 2026

भिवंडी पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने सूचित किया है कि पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आगामी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नए सिरे से एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह से बचने और केवल महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट्स पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। (Maharashtra TET 2026 Exam Postponed)

Comments are closed.

और पढ़ें