JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस का ‘सेल्फ-गोल’! अपनों ने ही दागे अपनों पर गोले! मणिशंकर अय्यर के ‘विस्फोट’ से हिला 10 जनपथ

Mani Shankar Aiyar

Mani Shankar Aiyar: चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, सेनाएं मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस के खेमे में अजीबोगरीब मंजर है। जहाँ सैनिकों को दुश्मन पर वार करना था, वहां कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही सेना के सेनापतियों पर ‘मिसाइलें’ दाग दी हैं। उनके ताजा हमलों ने पार्टी के भीतर ऐसा गृहयुद्ध छेड़ दिया है कि हाईकमान के पास भी इसका कोई जवाब नहीं है।

अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने कांग्रेस नेतृत्व की जड़ों पर प्रहार करते हुए साफ कहा कि वह गांधी-नेहरू की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, लेकिन ‘राहुलवाद’ उनके लिए कोई विचार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाकर पार्टी के भीतर के वैचारिक मतभेद को चौराहे पर ला खड़ा किया है।

Mani Shankar Aiyar: थरूर से लेकर वेणुगोपाल तक, निशाने पर दिग्गज

आपको बता दें, मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने पार्टी के प्रमुख चेहरों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अय्यर ने शशि थरूर को ‘निहायत ही मतलबी’ करार दिया और आरोप लगाया कि वे जनता की सेवा नहीं, बल्कि फिर से विदेश मंत्री बनने की फिराक में लगे हुए हैं। तो वहीं ​पवन खेड़ा और केसी वेणुगोपाल को भी अय्यर ने आड़े हाथों लेते हुए उनके ऊपर तीखे बाण छोड़े हैं, जिससे पार्टी की रणनीति बनाने वाली टीम की साख पर बट्टा लगा है।

अय्यर (Mani Shankar Aiyar) यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले किले केरल में हार की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने सुझाव दिया है कि कांग्रेस को नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और INDIA गठबंधन की कमान एम.के. स्टालिन को सौंप देनी चाहिए।

फिलहाल राजनीतिक पंडितों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाना और गठबंधन का नेतृत्व किसी और को सौंपने की बात करना, बीजेपी को थाली में सजाकर जीत देने जैसा है। अय्यर (Mani Shankar Aiyar) के ये ‘गोले’ विपक्षी खेमे को फायदा पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस आज युद्ध के मैदान में बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि अपने ही भीतर बैठे ‘विभीषणों’ से हारती दिख रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें