तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

गद्दी है तो हम हैं… ‘Mirzapur: The Movie’ का ऐलान, ओटीटी से थिएटर्स तक गूंजेगा कालीन भैया का भौकाल

'Mirzapur_ The Movie'

‘Mirzapur: The Movie’: ओटीटी (OTT) पर तहलका मचाने के बाद भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की आधिकारिक घोषणा के साथ ही मेकर्स ने इसके पहले लुक और टीज़र की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ऑफिशियल टीज़र 25 जून को दोपहर 12:00 बजे रिलीज़ किया जाएगा।

‘Mirzapur: The Movie’: कालीन भैया की धमाकेदार वापसी

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार ‘कालीन भैया’ के रूप में बड़े पर्दे पर भौकाल काटने लौट रहे हैं। मेकर्स ने उनके पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है: “जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर।” अली फजल (गुड्डू भैया) ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कल आ रहा है टीजर। गद्दी है तो हम हैं।”

मुन्ना भैया की वापसी बना सबसे बड़ा सरप्राइज

फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि सीरीज में दम तोड़ चुके ‘मुन्ना भैया’ (दिव्येंदु शर्मा) भी इस फिल्म के जरिए स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने अखंडानंद ‘कालीन’ त्रिपाठी के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है, उनके साथ अली फज़ल ने गुड्डु पंडित के रूप में, श्वेता त्रिपाठी ने गोलू गुप्ता के रूप में, और अभिषेक बनर्जी ने सुबोध के रूप में, जो कंपाउंडर के रूप में लोकप्रिय हैं, अपनी भूमिका दोहराई है।

थिएटर रिलीज और मेकर्स का बड़ा दांव

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। यह भारतीय सिनेमा में पहली बार हो रहा है जब कोई सुपरहिट वेब सीरीज एक स्वतंत्र फिल्म के रूप में सीधे सिनेमाघरों में आ रही है। अली फजल के अनुसार, यह फिल्म उन लोगों को भी पूरी तरह समझ आएगी जिन्होंने पहले वेब सीरीज नहीं देखी है।

Comments are closed.

और पढ़ें