UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Nandigram By-Election Result 2026: नंदीग्राम में BJP की सुनामी! हासिरानी रथ ने 1.22 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत; PM मोदी ने दी बधाई

Nandigram By-Election Result 2026

Nandigram By-Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के ऐतिहासिक और रिकॉर्ड तोड़ अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। 9 अक्टूबर 2026 को घोषित हुए चुनाव आयोग के नतीजों के मुताबिक, इस एकतरफा मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी के सामने विपक्ष पूरी तरह धराशायी हो गया। यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि नंदीग्राम में आज तक किसी भी दल या उम्मीदवार को इतनी बड़ी लीड हासिल नहीं हुई थी, जिसने पुराने सारे चुनावी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

Nandigram By-Election Result 2026: चुनावी आंकड़े- किसने कितने वोट हासिल किए?

कुल 17 राउंड की मतगणना के बाद चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी की हासिरानी रथ ने 1,64,427 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस के मिलन प्रधान को 41,674 वोट मिले, जबकि CPI के शांति गोपाल गिरि 5,779 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को 1,22,753 वोटों के भारी अंतर से हराया।

इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के धड़े का समर्थन प्राप्त था, इसके बावजूद वह भाजपा की आंधी को रोकने में नाकाम रहे। वाम मोर्चा, इंडियन सेक्युलर फ्रंट और टीएमसी के बागी गुट ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ समेत अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई।

पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

इस महाविजय के साथ ही भाजपा ने नंदीग्राम के इतिहास में वोट मार्जिन के पुराने सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले साल 2016 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने यहाँ लगभग 82,000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी, जो उस समय का बड़ा रिकॉर्ड था। इसके अलावा, इस जीत ने फलता विधानसभा के 1.09 लाख वोटों के रिकॉर्ड मार्जिन को भी पीछे छोड़ दिया है। (Nandigram By-Election Result 2026)

इंटरेस्टिंग बात यह है कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात्र 1,956 वोटों के बेहद कड़े मुकाबले में मात दी थी। उसकी तुलना में 2026 का यह उपचुनाव भाजपा के पक्ष में एकतरफा लहर की तरह बनकर उभरा।

क्यों हुआ नंदीग्राम में उपचुनाव?

यह उपचुनाव पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के कारण आवश्यक हुआ था। साल 2026 के मुख्य विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने दो सीटों नंदीग्राम और कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने नियमानुसार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया और नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया।

सहानुभूति की लहर और भावनात्मक मोड़

भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ की उम्मीदवारी के पीछे एक गहरा भावनात्मक पहलू भी जुड़ा हुआ था। वह सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की मां हैं। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के ठीक दो दिन बाद, 6 मई को कोलकाता के बाहरी इलाके मध्यमग्राम में अज्ञात बंदूकधारियों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाजपा ने उनकी मां को चुनावी मैदान में उतारा, जिससे स्थानीय जनता के बीच राज्य सरकार और हिंसा के खिलाफ भारी आक्रोश और सहानुभूति की लहर देखने को मिली। (Nandigram By-Election Result 2026)

बंगाल की राजनीति पर इस परिणाम का असर

यह उपचुनाव पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के महज चार महीने बाद भाजपा सरकार के लिए पहली बड़ी अग्निपरीक्षा माना जा रहा था। लगभग 15 साल के टीएमसी शासन को उखाड़ फेंकने के बाद, भाजपा ने न सिर्फ नंदीग्राम के अपने इस गढ़ को सुरक्षित रखा, बल्कि मुस्लिम बहुल सीट रेजीनगर में भी 75,816 वोटों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

नंदीग्राम के इन नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि राज्य की जनता का नया राजनीतिक झुकाव वर्तमान सरकार के साथ मजबूती से बना हुआ है। नंदीग्राम आंदोलन, जिसने 2011 में वामपंथियों को हटाकर टीएमसी को सत्ता की सीढ़ी चढ़ाई थी, अब पूरी तरह से भाजपा के राजनीतिक वर्चस्व का नया केंद्र बन चुका है। (Nandigram By-Election Result 2026)

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नगांव लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम व रेजीनगर विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि जनता का BJP-NDA के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है।

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर जनता का लगातार आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया। उन्होंने जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए NDA की सहयोगी पार्टी AINRC को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश लोगों के कल्याण और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करने की ताकत देगा। उन्होंने बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए लगातार काम करते रहने की बात भी कही। (Nandigram By-Election Result 2026)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें