हिमाचल में मानसून का कहर: 145 सड़कें बंद, 508 ट्रांसफॉर्मर खराब; 66 लोगों की मौत, कई इलाकों में संपर्क टूटा मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, भारी हंगामे के बीच ध्वनि मत से मिली मंजूरी; CM मोहन यादव ने बताया ‘स्वर्णिम अध्याय’ दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मेदांता शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी NEET विवाद पर संसद से सड़क तक बवाल, PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन; राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में UP Politics: ‘सपा पार्टी है या गैंग?’… सांसद दरोगा प्रसाद सरोज का नाम लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला कांवड़ यात्रा: आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का महापर्व

NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई; आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने टॉपर

NEET UG 2026 Result Out

NEET UG 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें से 93% से अधिक अभ्यर्थी पहली बार इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षा में शामिल हुए करीब 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। सफल होने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से अधिक छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं की सफलता दर (56.8%) छात्रों (55.1%) की तुलना में बेहतर रही।

NEET UG 2026 Result Out: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हुए स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने अखिल भारतीय रैंक धारकों, राज्य स्तरीय टॉपर्स, श्रेणीवार टॉपर्स, क्वालीफाइंग कट-ऑफ और भाषावार भागीदारी की सूची भी जारी कर दी है।

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया है। शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 99% टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। (NEET UG 2026 Result Out)

एनटीए के अनुसार

  • 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए।
  • 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए।
  • 1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
  • 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
  • 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।

उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख उम्मीदवार हुए क्वालिफाई

उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। एनटीए ने कहा कि 17 राज्य के टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 26 राज्य के टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए। (NEET UG 2026 Result Out)

श्रेणी-वार (Category-wise) क्वालिफाइड:

  • सामान्य: 2.91 लाख
  • ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
  • एससी: 1.59 लाख
  • एसटी: 63,716
  • जेन-ईडब्ल्यूएस: 95,026
  • पीडब्ल्यूबीडी: 3,666
  • पीडब्ल्यूडी: 303

21 जून को आयोजित NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा में भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया। यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। (NEET UG 2026 Result Out)

Comments are closed.

और पढ़ें