New WhatsApp CEO: भारतीय फिनटेक कंपनी क्रेड (CRED) के संस्थापक कुणाल शाह को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) का नया वैश्विक प्रमुख (Global CEO) नियुक्त किया गया है। यह घोषणा फेसबुक और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) द्वारा क्रेड में 900 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8,550 करोड़ रुपये के बड़े निवेश के बाद की गई है।
यह डील भारतीय स्टार्टअप जगत के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है, क्योंकि पहली बार सिलिकॉन वैली की किसी इतनी बड़ी कंपनी ने किसी भारतीय उद्यमी को अपने सबसे मुख्य प्रोडक्ट की वैश्विक कमान सौंपी है। सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। मेटा ने क्रेड में लगभग 20% की अल्पसंख्याक हिस्सेदारी खरीदी है, जिससे क्रेड की कुल वैल्यूएशन 4.5 बिलियन डॉलर हो गई है।
कुणाल शाह व्हाट्सएप के मौजूदा प्रमुख विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जो पिछले 7 साल से इस पद पर थे। विल अब मेटा में एआई (AI) तकनीकों पर आधारित नए कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बनाने का काम करेंगे। कुणाल शाह के व्हाट्सएप संभालने के बाद क्रेड के मुख्य रणनीति और वित्तीय अधिकारी मितेन संपत को क्रेड का अंतरिम सीईओ बनाया गया है। (New WhatsApp CEO)
New WhatsApp CEO: CRED की ग्रोथ, वैल्यूएशन और यूज़र बेस का विस्तार
कुणाल शाह ने साल 2018 में क्रेड की शुरुआत की थी। वर्तमान में क्रेड भारत के सबसे बड़े वित्तीय प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। इसके पास 1.7 करोड़ मासिक एक्टिव मेंबर्स हैं। यह भारत के कुल क्रेडिट कार्ड बिल भुगतानों का 40% से अधिक हिस्सा संभालता है। क्रेड ने वित्तीय वर्ष में 3,200 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व दर्ज किया है और कंपनी अब मुनाफे में आ चुकी है। डेटा सुरक्षा और प्राइवेसीइस सौदे के बाद क्रेड के करोड़ों यूज़र्स के मन में डेटा प्राइवेसी को लेकर कुछ शंकाएं भी उठ रही हैं।
इंटरनेट पर कुछ लोग इस बात को लेकर परेशान दिखे कि क्या क्रेड का वित्तीय डेटा अब मेटा के पास चला जाएगा। यूज़र्स की इन चिंताओं के बीच क्रेड और मेटा दोनों ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि इस रणनीतिक निवेश के बावजूद मेटा को क्रेड के ग्राहकों के किसी भी वित्तीय डेटा या पर्सनल जानकारी का एक्सेस नहीं मिलेगा। कुणाल शाह ने खुद पुष्टि की है कि यूज़र्स का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। (New WhatsApp CEO)
कौन हैं कुणाल शाह?
कुणाल शाह भारतीय स्टार्टअप जगत के एक बहुत बड़े कारोबारी हैं। कुणाल शाह ने साल 2018 में क्रेड ऐप लॉन्च किया था। क्रेड से पहले साल 2010 में उन्होंने ‘फ्रीचार्ज’ नाम का ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म बनाया था। साल 2015 में उन्होंने इसे स्नैपडील को लगभग 2,800 करोड़ रुपये में बेच दिया था। वे भारत के सबसे सक्रिय एंजेल निवेशकों में से एक हैं। उन्होंने देश के 250 से ज्यादा नए स्टार्टअप्स में पैसा लगाया है।
कुणाल का जन्म 30 मई 1979 को हुआ था और वे मुंबई के रहने वाले हैं। उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से दर्शनशास्त्र में BA किया है।इसके बाद उन्होंने MBA की पढ़ाई शुरू की, लेकिन बिजनेस करने के लिए उसे बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने अपनी किशोरावस्था से ही पढ़ाई के साथ-साथ काम करना शुरू कर दिया था। (New WhatsApp CEO)
व्हाट्सएप के दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि कुणाल शाह अपने वैश्विक नजरिए और क्रेड को एक बड़ी कंपनी बनाने के अनुभव से व्हाट्सएप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कुणाल शाह का मुख्य काम व्हाट्सएप पर विज्ञापनों, सब्सक्रिप्शन और एआई (AI) फीचर्स को जोड़ना, और कंपनी की कमाई को बढ़ाना होगा। कुणाल शाह पहले ऐसे भारतीय उद्यमी हैं, जिन्हें व्हाट्सएप जैसे इतने बड़े वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लीड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।









