JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार, सुरक्षा जांच पूरी; कल सीएम योगी करेंगे निरीक्षण

Noida International Airport

Noida International Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच पूरी हो गई। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BACAS) की टीम ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुरक्षा मानकों को परखा। टीम जल्द ही DGCA को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद DGCA की ओर से एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया जाएगा। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे।

BACAS की टीम की दो दिवसीय सुरक्षा मानकों की समीक्षा (Noida International Airport)

प्रदेश की बहुप्रतिक्षित और सबसे बड़ी परियोजना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को इसी सप्ताह नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से ग्रीन सिग्नल मिलने की संभावना है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की टीम दूसरे दिन नोएडा अंतरराष्ट्रीय पहुंची।

टीम ने एयरपोर्ट परिसर पर एंट्री गेट पर होने वाली सुरक्षा का जायजा लिया। यहां पर उपकरणों की जांच की गई। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड से पूर्व होने वाली जांच के इंतजाम परखा। टीम ने बोर्डिंग करते हुए यात्रियों की सुरक्षा जांच और लगेज की जांच का भी जायजा लिया।

Noida International Airport

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की टीम ने यात्रियों के बैगेज जांच करने वाले उपकरणों को भी टेस्ट किया। इस दौरान एयरसाइड, टर्मिनल भवन और अन्य स्थानों पर तैनात होने वाले CISF के सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या का भी आकलन किया। (Noida International Airport)

टीम ने एयरपोर्ट के सभी सुरक्षा उपकरणों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा मानकों के अनुसार अनुपालन को देखा। टीम ने दो दिनों में अपनी जांच पूरी कर ली है। बकास टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी। अनुमान है कि रिपोर्ट मिलने के बाद डीजीसीए इसी सप्ताह एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर सकता है।

सभी स्थानों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर

टर्मिनल भवन में एकीकृत कमांड सेंटर में सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच बकास की टीम ने की। देखा गया कि एयरपोर्ट की एयर साइड, टैक्सी स्टैंड, टर्मिनल भवन के सभी क्षेत्र सीसीटीवी की जद में आ रहे हैं या नहीं। (Noida International Airport)

इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की संख्या और नियुक्ति प्वाइंट भी देखे गए। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की टीम ने दो दिनों की सुरक्षा जांच पूरी कर ली है। एयरपोर्ट में सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।

कल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को नोएडा के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। अब मुख्यमंत्री नोएडा में केवल निजी अस्पताल का उद्घघाटन करेंगे और इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट जाकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पुलिस, प्राधिकरण व प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। (Noida International Airport)

Comments are closed.

और पढ़ें