Noida International Airport: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (NIA) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का एक श्रेष्ठ उदाहरण बनने जा रहा है। यह विश्व स्तरीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा न केवल दिल्ली-एनसीआर की वैश्विक कनेक्टिविटी को एक नई दिशा प्रदान करेगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।
मुख्यमंत्री ने परियोजना को समय पर पूरा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इसकी प्रगति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, ताकि जिन किसानों और परिवारों ने इस सपने को साकार करने के लिए अपनी जमीन दी है, उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर परियोजना प्रभावित परिवारों (PAF) को लाभ पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम लागू किए गए हैं।” (Noida International Airport)
Noida International Airport: 5,000 नई नौकरियों का अवसर
यह परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत कार्यान्वित की जा रही है और इसका नेतृत्व यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) कर रहे हैं। इसमें टाटा प्रोजेक्ट्स, इंडियन ऑयल और बर्ड ग्रुप सहित 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। इससे 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं, जिनमें न्यूनतम वेतन, PF, ESI और ग्रेच्युटी जैसे सभी सरकारी लाभ शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीएएफ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बनाए गए ऑनलाइन करियर पोर्टल पर 180 से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। तीन विशेष भर्ती शिविरों में 300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और उनमें से 24 को ऑफर लेटर जारी किए गए। (Noida International Airport)
इसके अलावा, कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई जेवर का आधुनिकीकरण किया गया है और वहां यात्री संचालन और रैंप संचालन जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 28 प्रशिक्षुओं में से 24 को सफलतापूर्वक रोजगार मिल चुका है।
प्रभावित परिवारों के लिए विशेष लाभ
इसके अलावा, परियोजना से प्रभावित परिवारों (PAF) के लगभग 100 युवाओं को अंग्रेजी और सामाजिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया है। NIAL, जिला प्रशासन और YIAPL की एक संयुक्त समिति इन सभी पहलों की निगरानी कर रही है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जो शून्य उत्सर्जन की दिशा में काम करेगा और स्विस दक्षता और भारतीय आतिथ्य का एक आदर्श मिश्रण प्रदर्शित करेगा। (Noida International Airport)
शुरुआती तौर पर 1.2 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाला यह हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक आर्थिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निर्मित यह हवाई अड्डा न केवल बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों के कई द्वार भी खोलेगा।









