JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS समेत 8 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर

PCS Transfer

PCS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधार के तहत गुरुवार देर रात दो आईएएस और आठ पीसीएस के तबादले किए हैं। इनमें इटावा, नोएडा, अंबेडकर नगर, रामपुर और रायबरेली समेत 8 पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है। यह फेरबदल राज्य की प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के मिले। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच यह परिवर्तन मुख्यमंत्री की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदर्शन के आधार पर नियमित अंतराल पर अधिकारियों के पदों में बदलाव किया जाता है। (PCS Transfer)

आईएएस अफसर में रमेश कुमार विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण से विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और शीलधर सिंह यादव विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाए गए हैं।

PCS Transfer: 8 PCS अधिकारियों का तबादला

पीसीएस अधिकारियों में हरि प्रताप सिंह एसडीएम इटावा से एसडीएम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, अरविंद कुमार मिश्रा प्रतीक्षारत से एसडीएम नोएडा, विशाल सारस्वत नवनियुक्ति को एसडीएम प्रशिक्षण अंबेडकर नगर बनाया गया है। (PCS Transfer)

स्वाति शुक्ला राजस्व परिषद से उप निदेशक बाल विकास पुष्टाहार, प्रतीत त्रिपाठी राजस्व परिषद् से एसडीएम रामपुर, संतोष कुमार ओझा राजस्व परिषद् से एसडीएम मिर्जापुर, विवेक राजपूत राजस्व परिषद से एसडीएम रायबरेली और प्रियंका एसडीएम बदायूं से एडीएम न्यायिक गौतमबुद्ध नगर बनाई गई हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें