तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

‘गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है…’, पीएम मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी; हाथ में कैमरा लिए खुद की फोटोग्राफी

PM Modi Bengal Visit

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताया और नाव की सवारी (बोट राइड) का आनंद लिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान (23 अप्रैल) के अगले ही दिन हुई इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास और बंगाली लोगों की समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

PM Modi Bengal Visit: हाथ में कैमरा लिए खुद फोटोग्राफी करते नजर आए पीएम

पीएम मोदी ने कोलकाता में हुगली नदी पर नाव की सवारी की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा कीं। तस्वीरों में पीएम मोदी बेहद सहज अंदाज में दिखाई दिए। वे नाव में बैठकर हाथ में कैमरा लिए खुद फोटोग्राफी करते नजर आए। इस दौरान उनके आसपास स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जिनसे उन्होंने बातचीत की। पीएम मोदी की यह छवि एक आम नागरिक की तरह लोगों के बीच जुड़ने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। (PM Modi Bengal Visit)

प्रधानमंत्री ने हुगली के तट पर मां गंगा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर साझा किया कि ‘गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है’ और यह हर बंगाली के लिए एक विशेष स्थान रखती है। नदी के किनारे उन्होंने कड़ी मेहनत करने वाले नाविकों (नाव चालकों) और सुबह की सैर करने वालों से बातचीत की और उनकी सराहना की। (PM Modi Bengal Visit)

नाव की सवारी के दौरान पीएम मोदी अपने हाथ में कैमरा लिए फोटोग्राफी करते भी देखे गए। उन्होंने हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ‘विकसित बंगाल’ के संकल्प के साथ राज्य में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए काम करती रहेगी।

पीएम ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

यह यात्रा तब हुई है जब बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2026 को होना है। प्रधानमंत्री आज ही कोलकाता के दमदम (लगभग 11:30 बजे) और जादवपुर (लगभग 1:00 बजे) में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करने वाले हैं।

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और आज के पहले चरण के मतदान में ‘बंगाल की महिलाओं और युवाओं ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ जिस तरह मोर्चा खोला है’ उसे पूरा देश देख रहा है। (PM Modi Bengal Visit)

एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी टीएमसी ने बंगाल की महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के चुनाव प्रचार को बढ़ावा देने के लिए कृष्णानगर में भी एक रैली को संबोधित किया। (PM Modi Bengal Visit)

पीएम ने कहा, ‘हर तरफ से बदलाव की आवाज उठ रही है। हर कोई कह रहा है, ‘पलटानो डोरकर’ (बदलाव जरूरी है)… बंगाल में बदलाव की लहर दौड़ रही है… ठीक दस दिन बाद, जब वोटों की गिनती पूरी हो जाएगी, मुझे पूरा विश्वास है कि हर जगह कमल खिल उठेगा।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘मैं बंगाल की जनता से, विशेषकर अपने नवनिर्वाचित मतदाताओं से कहता हूं कि बंगाल की निर्दयी सरकार को उखाड़ फेंकने का यही सही समय है। यही उचित समय है। इतनी बड़ी संख्या में माताओं और बहनों की उपस्थिति, जो हम सभी को आशीर्वाद देने आई हैं, निश्चित रूप से टीएमसी की नींद उड़ा देगी।’ (PM Modi Bengal Visit)

पीएम ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने महिला आरक्षण में बदलाव करने और इसे 2029 के लोकसभा चुनावों से प्रभावी बनाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘टीएमसी ने इसके खिलाफ मतदान किया। टीएमसी ने बंगाल की महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है।’ (PM Modi Bengal Visit)

उन्होंने आगे कहा, ‘बंगाल दुर्गा की भूमि है, और टीएमसी ने यहां महिलाओं के सम्मान पर जो कलंक लगाया है, उनके खिलाफ जो अत्याचार किए हैं- आपका एक वोट उन्हें जवाबदेह ठहराएगा। अब हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। बहुत हो गया; वे पिछले 15 वर्षों से अत्याचार कर रहे हैं। अब यह जारी नहीं रहेगा।’

दूसरे चरण के मतदान की तैयारी: राजनीतिक दलों का अभियान तेज

दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का माहौल चरम पर है। पहले चरण में राज्य में रिकॉर्ड 92.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। अब दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके चलते सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। (PM Modi Bengal Visit)

Comments are closed.

और पढ़ें