UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75 वां जन्मदिन, केंद्रीय मंत्रियों और वैश्विक नेताओं ने दी शुभकामनाएं

PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम मोदी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 15 दिनों का राष्ट्रव्यापी अभियान, “सेवा पखवाड़ा” आयोजित करने की योजना बनाई गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए देश भर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और प्रदर्शनियाँ आयोजित करने की योजना बनाई है।

इस बीच राज्यों के नेताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और वैश्विक नेताओं तक प्रधानमंत्री मोदी को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और न्यूजीलैंड के पीएम ने भी बधाई दी है।

PM Modi Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने अपने असाधारण नेतृत्व के माध्यम से देश में महान लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अपने असाधारण नेतृत्व के माध्यम से कड़ी मेहनत की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, आपने देश में महान लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।”

PM Modi Birthday: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने PM को दी शुभकामनाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करे।”

राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी ‘मोदी स्टोरी’ शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने झांसी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और ‘भविष्य के नेतृत्व की प्रतिभा’ देखी थी।

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर पार्टी कार्य के प्रति समर्पण को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वह यह भी जानते हैं कि जब सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब प्रधानमंत्री उन्हें सौंपे गए कार्यों के प्रति कितने परिश्रमी थे।

सिंह ने एक्स पर पोस्ट की गई क्लिप में कहा, “2006 से, मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था, इसलिए मैं उनसे कई बार मिला। तब, मैंने यह भी देखा कि उनके सुझाव वास्तव में उपयोगी होते थे। जहाँ तक अनुशासन का सवाल है, जैसे ही चुनाव प्रचार समाप्त हुआ, वह मेरे पास आए और कहा, अध्यक्ष महोदय, मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड देने आया हूँ। मैंने अपना प्रचार कार्य पूरा कर लिया है।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एकता यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। उन्होंने कहा, “1992-93 में जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी थे और कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर था, तब कांग्रेस की सरकार थी। कोई भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बारे में नहीं सोच सकता था। पार्टी ने पूरे देश को एकजुट करने और आतंकवाद को चुनौती देने का फैसला किया।”

शिवराज चौहान ने आगे कहा, “मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक एक यात्रा निकाली जानी थी। सवाल यह था कि इतनी चुनौतीपूर्ण यात्रा कौन करेगा… उस समय एक ही नाम सही लग रहा था, और वह था नरेंद्र दामोदरदास मोदी।”

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ़ोन करके उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट, दूथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी “शानदार काम” कर रहे हैं। पोस्ट में लिखा था, “अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं! वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद ! राष्ट्रपति डीजेटी।”

Comments are closed.

और पढ़ें