राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

मुंबई में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की ऐतिहासिक बैठक, 20 बड़े मुद्दों पर बनी सहमति

PM Modi Emmanuel Macron Deal

PM Modi Emmanuel Macron Deal: भारत और फ्रांस के बीच अटूट दोस्ती और रणनीतिक संबंधों को कल उस समय नई ऊंचाई मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मुंबई के लोकभवन में एक उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। मंगलवार को हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए 20 महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति बनी है।

PM Modi Emmanuel Macron Deal: रक्षा क्षेत्र में तकनीक का हस्तांतरण

आपको बता दें कि, दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत अत्याधुनिक तकनीक के हस्तांतरण और संयुक्त उत्पादन पर जोर दिया। व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और स्टार्टअप्स व नवाचार innovations के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए नई रूपरेखा तैयार की गई, और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और नौसैनिक सहयोग को बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन भारत-फ्रांस की प्राथमिकताएं

दोनों नेताओं ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी व्यापक चर्चा की, ताकि दोनों देश प्रगतिशील रास्ते पर चलकर एक दुसरो के साथ अपने देश और अपने लोगों को नई उड़ान, नई दिशा दें सकें।

इस द्विपक्षीय वार्ता के अलावा, राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात की, जो दोनों देशों के बीच मजबूत ‘सॉफ्ट पावर’ और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। फिलहाल देखा जाए तो इन 20 समझौतों से न केवल भारत की रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी, बल्कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के आर्थिक संबंधों को भी नई गति मिलेगी।

Comments are closed.

और पढ़ें