PM Modi Seva Teerth Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित भवन परिसर के नाम ‘सेवा तीर्थ’ का अनावरण किया। इस नये परिसर सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं, जो पहले अलग-अलग स्थानों पर स्थित थे। सेवा तीर्थ परिसर की दीवार पर ‘नागरिक देवो भव’ का आदर्श वाक्य भी अंकित है।
सेवा तीर्थ के अलावा पीएम ने कर्तव्य भवन-1 और 2 का भी उद्घाटन किया। इसमें वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जनजातीय मामलों का मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालय स्थित हैं।

गणेश वंदना और जन-कल्याण के बड़े फैसले (PM Modi Seva Teerth Decisions)
पीएम मोदी ने अपने नए दफ्तर में भगवान गणेश की मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए कई अहम फैसले लिए। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल, PMO में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और शक्तिकांत दास समेत बड़े अधिकारियों के सामने प्रधानमंत्री ने कई अहम फाइलों पर साइन किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए दफ्तर में पहले ही दिन 4 बडे़ फैसले लिए। अधिकारियों ने बताया कि पीएम द्वारा सेवा तीर्थ से लिए गए पहले फैसले, सेवा की भावना को दर्शाते हैं और समाज के हर वर्ग को छूते हैं। पीएम ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर नागरिकों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णयों से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। आइए, आपको इन 4 बडे़ फैसलों के बारे में बताते हैं। (PM Modi Seva Teerth Decisions)

शुरू की गई महत्वपूर्ण नई पहलों में पीएम राहत योजना, लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना करके 6 करोड़ करना, कृषि अवसंरचना कोष को दोगुना करके दो लाख करोड़ रुपये करना और 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 शामिल हैं।
पीएम राहत योजना: प्रधानमंत्री ने पीएम राहत योजना शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस पहल के तहत, दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का नकद उपचार मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण किसी की जान न जाए। (PM Modi Seva Teerth Decisions)
लखपति दीदियों का नया मिशन: सरकार ने मूल मार्च 2027 की समयसीमा से एक साल से भी अधिक पहले 3 करोड़ लखपति दीदियों का आंकड़ा पार कर लिया है। पीएम मोदी ने अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदियों का एक नया, महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जो पैमाने और आकांक्षा दोनों को दोगुना कर देगा।
अन्नदाताओं की समृद्धि का नया रोडमैप: भारत की संपूर्ण कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि अवसंरचना कोष के आवंटन को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये करने की मंजूरी दे दी है। (PM Modi Seva Teerth Decisions)
स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0 को मंजूरी: भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को, विशेष रूप से डीप टेक, प्रारंभिक चरण के विचारों, उन्नत विनिर्माण और अभूतपूर्व प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में, सशक्त बनाने के लिए, प्रधानमंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0 को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन करते हुए कहा कि ये नई इमारतें नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सब एक नया इतिहास बनते देख रहे हैं। (PM Modi Seva Teerth Decisions)
13 फरवरी का यह दिन भारत के विकास के सफर में एक नई शुरुआत का गवाह है। आज हम सब विक्षित भारत’ के संकल्प के साथ सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन में प्रवेश कर रहे हैं। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद, देश के भविष्य को आकार देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और प्रमुख नीतियां साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक जैसी इमारतों के भीतर विकसित की गईं। उन्होंने कहा कि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि ये संरचनाएं मूल रूप से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक के रूप में बनाई गई थीं। पीएम ने कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का निर्माण भारत की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किया गया है। (PM Modi Seva Teerth Decisions)









