PM Modi’s 76th birthday: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जनरेशन Z (Gen Z) के युवाओं ने एक अनोखा और सामाजिक संदेश देने वाला रक्तदान अभियान चलाया और उन्हें अपनी भाषा में ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) और ‘Legend’ बताया। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुए इस खास कार्यक्रम में युवाओं की आधुनिक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम में देश के युवा नागरिकों ने अपने प्रिय नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।
PM Modi’s 76th birthday: ‘मोदिस जेन-जी ब्लड स्क्वाड’ की गूंज
प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी के लहुराबीर स्थित आईएमए (IMA) भवन में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान को ‘मोदिस जेन-जी ब्लड स्क्वाड’ (Modi’s GenZ Blood Squad) नाम दिया गया था। ‘अंत्योदय परिषद’ की ‘जेन-जी’ विंग द्वारा आयोजित इस शिविर में सुबह से ही युवाओं का तांता लगा रहा।
शिविर की सबसे खास बात यह थी कि इसमें हिस्सा लेने वाले अधिकांश युवाओं की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच थी। इनमें से कई ऐसे थे, जो पहली बार रक्तदान कर रहे थे और आने वाले चुनावों में पहली बार मतदान करने की तैयारी में हैं।
Gen Z स्टाइल में दीं शुभकामनाएं, बताया ‘GOAT’
आज की युवा पीढ़ी अपनी बात और भावनाएं जाहिर करने के लिए नए अंदाज और आधुनिक स्लैंग का इस्तेमाल करती है। इस रक्तदान शिविर में भी युवाओं का यही अंदाज देखने को मिला। रक्तदान के बाद उत्साहित युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ‘GOAT’ (Greatest of All Time) और ‘Legend’ जैसे शब्दों से संबोधित किया। (PM Modi’s 76th birthday)
युवाओं का कहना था कि देश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने वाले और कड़े फैसले लेने वाले पीएम मोदी उनके लिए एक सच्चे रोल मॉडल और ‘लीजेंड’ हैं। उनका मानना है कि मोदी जी ने जिस तरह से डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप संस्कृति और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं, उसने इस पीढ़ी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
लोकतंत्र और समाज सेवा का संगम
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था। अंत्योदय परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के जरिए पहली बार वोट देने वाले युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ-साथ समाज सेवा और स्वेच्छा से रक्तदान जैसे कामों से जोड़ने की कोशिश की गई। (PM Modi’s 76th birthday)
रक्तदान करने आए युवाओं ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के साथ यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने का एक अच्छा तरीका किसी जरूरतमंद की जान बचाना है। ‘मोदिस जेन-जी ब्लड स्क्वाड’ की इस पहल की स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों और लोगों ने भी सराहना की।
यह भी पढ़ें: PM Modi’s 76th birthday: पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में भव्य आयोजन, कर्तव्य पथ पर जलेंगे सवा लाख दीये









