Petrol, Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चार साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, जानिए और क्या-क्या हो सकता है महंगा? दुनिया के कई देशों में 100% तक बढ़ीं ईंधन की कीमतें, भारत में केवल 3% इजाफा; किरेन रिजिजू बोले—जनता को राहत देने के लिए… Work From Home in Delhi: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान पंचतत्‍व में विलीन हुए प्रतीक यादव, अपर्णा के पिता ने दी चिता को मुखाग्नि; भैंसाकुंड धाम में मौजूद रहे अखिलेश यादव पवन खेड़ा पासपोर्ट मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने हुए पेश, CM सरमा ने कसा तंज कसा ; बोले- असम के पेड़े का स्वाद लाजवाब… BRICS मंच पर भारत-ईरान रिश्तों की नई कूटनीतिक परीक्षा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट से बढ़ी ऊर्जा सुरक्षा चिंता
Petrol, Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चार साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, जानिए और क्या-क्या हो सकता है महंगा? दुनिया के कई देशों में 100% तक बढ़ीं ईंधन की कीमतें, भारत में केवल 3% इजाफा; किरेन रिजिजू बोले—जनता को राहत देने के लिए… Work From Home in Delhi: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान पंचतत्‍व में विलीन हुए प्रतीक यादव, अपर्णा के पिता ने दी चिता को मुखाग्नि; भैंसाकुंड धाम में मौजूद रहे अखिलेश यादव पवन खेड़ा पासपोर्ट मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने हुए पेश, CM सरमा ने कसा तंज कसा ; बोले- असम के पेड़े का स्वाद लाजवाब… BRICS मंच पर भारत-ईरान रिश्तों की नई कूटनीतिक परीक्षा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट से बढ़ी ऊर्जा सुरक्षा चिंता

पंचतत्‍व में विलीन हुए प्रतीक यादव, अपर्णा के पिता ने दी चिता को मुखाग्नि; भैंसाकुंड धाम में मौजूद रहे अखिलेश यादव

Prateek Yadav Last Rites

Prateek Yadav Last Rites: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का गुरुवार को बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके ससुर अरविंद बिष्‍ट ने दामाद के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहीं। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और आदित्‍य यादव भी गमगीन दिखे।

प्रतीक यादव की जब अंतिम यात्रा शुरू हुई तो लोगों का हुजूम टूट पड़ा था। बता दें कि बीते बुधवार को प्रतीक यादव का निधन हो गय था। प्रतीक के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर उनके ड्राइवर हॉस्पिटल पहुंचे थे, जहां से इमरजेंसी डॉक्टर को भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनके फेफड़े में खून का थक्का जमने के कारण उनकी मौत हुई। प्रतीक के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। (Prateek Yadav Last Rites)

Prateek Yadav Last Rites: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- फेफड़ों में खून के थक्के बने मौत की वजह

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स से हुई। रिपोर्ट में अत्यधिक पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज्म का भी जिक्र किया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में किए गए पोस्टमार्टम के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण फेफड़ों में भारी मात्रा में रक्त के थक्के जमने से उत्पन्न कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स बताया गया है। अस्पताल ने बुधवार को बताया कि प्रतीक यादव को पिछले एक साल में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कई बार भर्ती कराया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम बातें सामने आई हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आगे की जांच के लिए पूरे हार्ट और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को फॉर्मेलिन में सुरक्षित रखा है, ताकि हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच की जा सके। इसके अलावा विसरा सैंपल को डिटेल रासायनिक विश्लेषण के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया है, जिससे मौत से जुड़े अन्य संभावित कारणों की भी जांच हो सके। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शरीर पर मिले सभी चोट के निशान मृत्यु से पहले के थे। अब जांच एजेंसियां मेडिकल रिपोर्ट और रासायनिक विश्लेषण के आधार पर पूरे मामले की आगे जांच कर रही हैं। (Prateek Yadav Last Rites)

खबरों के मुताबिक, उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 29 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में गंभीर तकलीफ और श्वसन संकट की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि इलाज और कुछ समय बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट गए थे।

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे प्रतीक यादव

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल अखिलेश यादव के भाई ने कथित व्यापारिक विवाद को लेकर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था। धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोपों से जुड़े एक व्यापारिक विवाद के बाद प्रतीक यादव कथित तौर पर मानसिक तनाव में थे। जुलाई 2025 में दर्ज शिकायत में प्रतीक यादव ने आरोप लगाया था कि चिनहट निवासी कृष्णानंद पांडे ने उन्हें एक रियल एस्टेट परियोजना में करोड़ों रुपये निवेश करने के लिए राजी किया था। (Prateek Yadav Last Rites)

प्रतीक यादव और रियल एस्टेट कारोबारी कृष्णानंद पांडेय की मुलाकात 2011-12 में हुई थी। कृष्णानंद ने शहीद पथ के पास आवासीय योजना में भारी मुनाफे का झांसा देकर 25 मई 2015 को ‘मोनाल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से एक कंपनी बनाई। इसमें प्रतीक को प्रमोटर और खुद को निदेशक बनाया। साथ ही उनसे करोड़ों रुपये का निवेश करा लिया।

शिकायत के अनुसार, कई जमीनों की बिक्री के बावजूद प्रतीक यादव को कोई वित्तीय लेखा-जोखा (अकाउंटिंग) या मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया। जब प्रतीक यादव ने अपने निवेश के पैसे वापस मांगे, तो कृष्णानंद ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने प्रतीक को गंभीर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। (Prateek Yadav Last Rites)

करोड़ों के रियल एस्टेट विवाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

आरोपी ने प्रतीक के परिवार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी और मामले को रफा-दफा करने के एवज में ₹4 करोड़ से ₹5 करोड़ की रंगदारी (Extortion) मांगी। इस लगातार मिल रही ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी और झूठे मुकदमों की धमकियों के कारण प्रतीक यादव लंबे समय से अत्यधिक मानसिक तनाव में चल रहे थे।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जबरन वसूली व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। (Prateek Yadav Last Rites)

राजनीति से दूरी, फिटनेस और पशु कल्याण के कार्यों में सक्रिय थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। देश के सबसे प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक से संबंध रखने के बावजूद, प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से काफी हद तक दूर रहे।

प्रतीक ने ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी और वे रियल एस्टेट और फिटनेस व्यवसायों से जुड़े थे। उन्होंने लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से एक जिम भी चलाया और फिटनेस उद्योग में सक्रिय रहे। वह ‘जीव आश्रय’ नामक एक संगठन के माध्यम से पशु कल्याण गतिविधियों में भी शामिल थे, जो आवारा कुत्तों के बचाव, उपचार, भोजन और देखभाल के लिए काम करता था। (Prateek Yadav Last Rites)

Comments are closed.

और पढ़ें