UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

‘पेट्रोल और डीजल की कीमतें पाकिस्तान में बढ़ी हैं, भारत में नहीं’, पुडुचेरी में अमित शाह का विपक्ष पर निशाना

Puducherry Elections 2026

Puducherry Elections 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर सोमार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। शाह ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तानी पेट्रोल की कीमत को भारत की कीमत बताकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के राज में देश में सभी को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है और दाम भी नहीं बढ़ें हैं। विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

Puducherry Elections 2026: पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर राजनीतिक टकराव

मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि DMK और कांग्रेस भी 5 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। दो दिन पहले राहुल गांधी यहां आए थे और उन्होंने कहा था कि खाड़ी युद्ध के कारण भारत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं। वे सही हैं। पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 458 रुपये और डीजल की कीमतें बढ़कर 520 रुपये हो गई हैं, लेकिन ये कीमतें भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में बढ़ी हैं।

अमित शाह ने कहा कि दुनिया में संघर्ष के चलते कई जगह वर्क फ्राम होम हो रहा है, लेकिन भारत में सभी को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है, यहां दाम भी नहीं बढ़े हैं। मोदी सरकार आम जनता का ख्याल रखती है तो और उनके हितों के बारे में सोचती है। इसी वजह से सरकार आम लोगों को राहत देने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां भ्रम फैलाने में लगी हैं। (Puducherry Elections 2026)

इंडिया गठबंधन में अंदरूनी मतभेद का मुद्दा

इंडिया ब्लॉक में आंतरिक कलह का दावा करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। शाह ने कहा कि एक तरफ हम एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल सरकार बनाने से पहले ही आपस में लड़ रहे हैं। सीपीआई और सीपीआई (एम) पहले ही इंडिया गठबंधन छोड़ चुके हैं। (Puducherry Elections 2026)

मछुआरों और किसानों के लिए बड़े ऐलान

इसके अलावा, शाह ने कहा कि मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नावों के लिए वित्तीय सहायता 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र में हमने मछुआरों को उनकी मछली पकड़ने वाली नावों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 8,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये करने का निर्णय लिया है। हम प्रधानमंत्री-किसान सहायता को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारी पुडुचेरी सरकार प्रत्येक महिला किसान को एक दुधारू गाय और दो दुधारू बकरियां भी प्रदान करेगी। हमने पुडुचेरी के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। दूसरी ओर, राहुल गांधी हैं, जो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत को भारत की कीमत से भ्रमित करते हैं। मैं आप सभी से एक बार फिर एनडीए सरकार को चुनने की अपील करने आया हूं। (Puducherry Elections 2026)

पिछले चुनावों के आंकड़े क्या बताते हैं?

बता दें, पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। केंद्र शासित प्रदेश की 30 सदस्यीय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने वाला है। 2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में, AINRC 10 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद DMk छह सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने छह-छह सीटें जीतीं। मतदान प्रतिशत 84.8 रहा। जबकि 2016 के चुनावों में, कांग्रेस ने 15 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था, AINRC ने आठ सीटें, AIADMK ने चार सीटें और DMK ने दो सीटें जीती थीं, और मतदान प्रतिशत 83.6 रहा था। (Puducherry Elections 2026)

Comments are closed.

और पढ़ें