तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Putin India Visit 2025: रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी ने ऐसे किया स्वागत; एक ही गाड़ी में हुए रवाना

Putin India Visit 2025

Putin India Visit 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर अपने खास दोस्त पुतिन का स्वागत किया। जैसे ही पुतिन विमान से नीचे उतरे, पीएम मोदी ने उन्हें गले से लगाया। फिर पुतिन को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PM Modi

पुतिन के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति एक साथ एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अपने मित्र, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।”

Putin India Visit 2025: 23वां भारत-रूस समिट

रूसी राष्ट्रपति की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है। नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी राष्ट्रीय ध्वज के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए थे। बता दें कि पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में हिस्सा लेंगे।

Vladimir Putin

यह समिट हर साल होने वाला इवेंट है, जिसकी मेजबानी बारी-बारी दोनों देश करते हैं। पुतिन के साथ उनके कुछ खास मंत्री भी पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरे में रूस के साथ कई डील हो सकती हैं। समिट के अलावा पुतिन-मोदी की द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें क्रूड ऑयल, S-400 मिसाइल सिस्टम डील और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बात होगी।

शुक्रवार को 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। शिखर सम्मेलन के बाद, पुतिन रूसी सरकारी प्रसारक आरटी के नए भारत चैनल का शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में शामिल होंगे।

Comments are closed.

और पढ़ें