बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

रायबरेली जिला अस्पताल में अमानवीयता! मानसिक रूप से कमजोर युवक को महिला कर्मचारी ने 10 बार मारी लात, वीडियो वायरल

Raebareli

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला अस्पताल का एक गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल के परिसर में फर्श पर बैठे एक मानसिक रूप से कमजोर (विक्षिप्त) युवक के साथ महिला कर्मचारी ने बेहद अमानवीय व्यवहार किया।

महिला ने युवक को करीब 35 से 39 सेकंड के भीतर 10 बार लात मारी और उसके चेहरे व सिर पर भी वार किए। इसके साथ ही उसने युवक को भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। (Raebareli)

Raebareli: सुरक्षा गार्ड बने रहे मूकदर्शक

आरोपी महिला की पहचान ‘पिंकी’ के रूप में हुई है, जो जिला अस्पताल में संविदा पर सफाईकर्मी (स्वीपर) के तौर पर तैनात है। इस पूरी घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहे और उन्होंने महिला को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्स कार्रवाई के निर्देश

वीडियो का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने आरोपी सफाईकर्मी पिंकी को तुरंत निलंबित कर दिया।

यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 का उल्लंघन माना गया है, और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली, 1999 के तहत उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय एक विभागीय जांच समिति भी गठित की गई है। (Raebareli)

Comments are closed.

और पढ़ें