तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

सोनीपत की गलियों में जन-नायक’! किसान की बेटी की शादी में बिन बुलाए पहुंचे राहुल गांधी, सादगी देख दंग रह गई दुनिया!

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राजनीति के गलियारों से दूर, सुरक्षा के तामझाम को पीछे छोड़, जब देश का एक बड़ा नेता अचानक किसी गरीब किसान के आंगन में खड़ा हो जाए, तो इसे ही ‘लोकतंत्र की असली खूबसूरती’ कहते हैं। मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत (गोहाना) में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक किसान की बेटी की शादी में सरप्राइज मेहमान बनकर पहुँच गए।

Rahul Gandhi: जमीन पर बैठकर चाय और अपनों सा दुलार

राहुल गांधी का यह अंदाज बिल्कुल अलग और भावनाओं से ओत-प्रोत था। शादी के शोर-शराबे के बीच जैसे ही राहुल गांधी पंडाल में दाखिल हुए, किसान परिवार की खुशियाँ दोगुनी हो गई। राहुल (Rahul Gandhi) ने न केवल नवविवाहित जोड़े को अपना स्नेह दिया, बल्कि एक बड़े भाई और अभिभावक की तरह दुल्हन के हाथ से खाना भी खाया। और सादगी की मिसाल पेश करते हुए राहुल गांधी ने गाँव की महिलाओं के साथ बैठकर जमीन पर चाय की चुस्कियां लीं और उनके सुख-दुख साझा किए।

सोनीपत की इन तस्वीरों ने देश को पुराने दौर की याद दिला दी। राजनीतिक विश्लेषकों और आम जनता का मानना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) में अपनी दादी इंदिरा गांधी जैसी निडरता, परदादा नेहरू जी जैसा जनता से जुड़ाव और पिता राजीव गांधी जैसी सहजता और शालीनता के गुण साफ झलकते हैं। राहुल का यह ‘सिंपल लिविंग’ वाला अवतार बताता है कि वह सत्ता के सिंहासन से ज्यादा गरीबों के दिलों में अपनी जगह बनाने में यकीन रखते हैं।

सोशल मीडिया पर ‘मोहब्बत की दुकान’ का जादू

जैसे ही इस मुलाकात का वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर तारीफों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स इसे “मोहब्बत की दुकान” का जीता-जागता उदाहरण बता रहे हैं। और लोग उनकी इस बात की जमकर सराहना कर रहे हैं कि वह बिना किसी पूर्व सूचना के, प्रोटोकॉल तोड़कर आम आदमी के बीच चले जाते हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह ‘सादगी भरा सफर’ यह साबित करता है कि राजनीति सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनों के बीच पहुंचकर उनके आंसू पोंछने और उनकी खुशियों में शामिल होने का नाम है। गरीबों के बीच उनकी यह बढ़ती पैठ उन्हें एक ‘जन-नेता’ के रूप में स्थापित कर रही है।

Comments are closed.

और पढ़ें