‘पूरी तरह हैरान था, सब छोड़ने का सोच रहा था’, टी20 टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द देवरिया में 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, योगी बोले- अब यूपी को कोई ‘बीमारू’ राज्य नहीं कहता ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ में नेपाल-तिब्बत में 675 मौतें, 2,426 लोग अब भी लापता; 93 हजार लोग प्रभावित स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर CM योगी सख्त, यूपी में हाई अलर्ट; DM-सीएमओ को रोजाना निगरानी के आदेश जिस गाने से मिली शोहरत, वही बना मौत की वजह? शामली में हरियाणवी सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोगी गैंग के दावे से मचा हड़कंप Nepal Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर सैलाब ने मचाई भारी तबाही, बिना बारिश आया कुदरत का कहर; जानें 5 बड़े कारण
‘पूरी तरह हैरान था, सब छोड़ने का सोच रहा था’, टी20 टीम से बाहर होने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द देवरिया में 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, योगी बोले- अब यूपी को कोई ‘बीमारू’ राज्य नहीं कहता ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ में नेपाल-तिब्बत में 675 मौतें, 2,426 लोग अब भी लापता; 93 हजार लोग प्रभावित स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर CM योगी सख्त, यूपी में हाई अलर्ट; DM-सीएमओ को रोजाना निगरानी के आदेश जिस गाने से मिली शोहरत, वही बना मौत की वजह? शामली में हरियाणवी सिंगर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; गोगी गैंग के दावे से मचा हड़कंप Nepal Floods: नेपाल-तिब्बत सीमा पर सैलाब ने मचाई भारी तबाही, बिना बारिश आया कुदरत का कहर; जानें 5 बड़े कारण

‘न्याय से क्यों डर रहे हैं अमित शाह?’ पेलेट गन से घायल छात्र के लिए न्याय की मांग, दिल्ली पुलिस के खिलाफ राहुल गांधी का प्रदर्शन

Rahul Gandhi Protest

Rahul Gandhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शुक्रवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह न्याय से डर रहे हैं और यह डर उनके अपराध कबूल करने जैसा है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की मुख्य मांग है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचव की शिकायत पर तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।

Rahul Gandhi Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस/RAF पर पैलेट गन के इस्तेमाल का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि 20 जुलाई को पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस/आरएएफ (RAF) ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे साहिल की एक आंख की रोशनी जाने का खतरा पैदा हो गया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर क्रूरता करवाई। उन्होंने सवाल उठाया, “अमित शाह जी, आप न्याय से इतना घबरा क्यों रहे हैं? यह डर दिखाता है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं।”

राहुल गांधी ने कहा, “आज मैं संसद स्ट्रीट स्थित डीसीपी कार्यालय में साहिल लोचाब के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गया था। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया। पेलेट गन से गंभीर रूप से घायल साहिल की एक आंख की रोशनी खतरे में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ इस तरह की बर्बरता न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि एक गंभीर अपराध है। न तो गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को इस क्रूरता के लिए कोई स्पष्टीकरण दिया है और न ही प्रधानमंत्री ने उनसे माफी मांगी है।” (Rahul Gandhi Protest)

उन्होंने आगे कहा, “अब जब साहिल न्याय के लिए एफआईआर दर्ज कराना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति भी नहीं दी जा रही है। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। अमित शाह जी, आप न्याय से इतना क्यों डरते हैं? यह डर दर्शाता है कि आप अपना अपराध स्वीकार कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज की जाएगी। न्यायिक जांच होगी और इस बर्बरता के लिए दोषी हर व्यक्ति के खिलाफ, ऊपर से नीचे तक, कार्रवाई की जाएगी। हम साहिल और उसके जैसे हर पीड़ित छात्र को न्याय दिलाएंगे।”

कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी को समर्थन, FIR दर्ज होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, कुमारी सेल्जा और देवेंद्र यादव सहित कई कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, “राहुल गांधी एफआईआर दर्ज होने तक धरना दे रहे हैं। हम उनके समर्थन में यहां आए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उन्हें सफलता मिलेगी।” (Rahul Gandhi Protest)

लोचाव की शिकायत पर नहीं मिली पावती, 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी किया संपर्क

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, लोचाव ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें कथित तौर पर कोई सूचना संख्या या पावती नहीं दी गई। सूत्रों ने बताया कि 17 अगस्त को ईमेल और फोन के माध्यम से भी शिकायत के संबंध में दोबारा संपर्क किया गया, लेकिन तब भी कोई सूचना संख्या या पावती नहीं दी गई।

इसके बाद राहुल गांधी शुक्रवार को लोचाव के साथ दिल्ली पुलिस के डीसीपी कार्यालय गए और मामला दर्ज कराने के लिए दबाव डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि डीसीपी ने फिर से केस ऑफिसर की जानकारी नहीं दी। राहुल गांधी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन स्थित डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) कार्यालय में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराने की मांग की। (Rahul Gandhi Protest)

FIR की मांग को लेकर राहुल गांधी ने मंदिर मार्ग से पार्लियामेंट स्ट्रीट तक पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात\

सूत्रों के अनुसार, गांधी इससे पहले मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन गए थे और मामला दर्ज करने का अनुरोध किया था। पुलिस द्वारा कथित तौर पर मामला दर्ज करने से इनकार करने के बाद, वे डीसीपी सेंट्रल से मिलने गए। बाद में वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन गए, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। शिकायतकर्ता के अनुसार, कथित घटना संज्ञेय अपराध है और एफआईआर दर्ज करना आवश्यक है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने शिकायत पर कार्रवाई की मांग की है और पीड़ित के लिए न्याय की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर क्राइम ब्रांच को भेजने की बात कही

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शिकायत स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की घटनाओं से जुड़े मामलों की जांच पहले से ही क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की जा चुकी है, इसलिए प्राप्त शिकायत को संबंधित विभाग को आगे बढ़ा दिया जाएगा। पुलिस का तर्क यह भी है कि राहुल गांधी इस मामले में सीधे तौर पर शिकायतकर्ता नहीं हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं (जिनमें प्रियंका गांधी और कुमारी सैलजा भी शामिल हैं) का स्पष्ट रुख है कि जब तक पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच अधिकारी का नाम नहीं बताती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। (Rahul Gandhi Protest)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें