JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा
JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Railways jobs: रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में 5.08 लाख नौकरियां दीं, 2024 और 2025 में 1,20,579 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी- अश्विनी वैष्णव

Railways jobs

Railways jobs: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में में बताया कि भारतीय रेलवे में रिक्तियों का होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 में अधिसूचित 1,20,579 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है और रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में 5.08 लाख नौकरियां प्रदान की हैं।

Railways jobs: 2024-2025 में 1,20,579 पदों की भर्ती

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2004-2005 से 2013 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे में 4.11 लाख भर्तियां हुईं और 2014-2015 तथा 2024-2025 के बीच 5.08 लाख भर्तियां हुईं। उन्होंने कहा कि रेलवे ने 59,678 पदों के लिए प्रथम या एकल-चरण कंप्यूटर-आधारित परीक्षा पूरी कर ली है, जिसमें कोई पेपर लीक नहीं हुआ, कोई कदाचार नहीं हुआ और परीक्षा की निश्चितता रही।

रेल मंत्री ने कहा कि चल रही भर्ती में तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल स्टाफ, RPF SI और ALP जैसी सुरक्षा श्रेणियों में 23,000 उम्मीदवार शामिल हैं। रिक्तियों को मुख्य रूप से परिचालन और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों के साथ मांगपत्र जारी करके भरा जाता है। उन्होंने कहा कि वार्षिक कैलेंडर 2024 और 2025 के अनुसार भारतीय रेलवे में 1,20,579 रिक्तियों की भर्ती की गई है। (Railways jobs)

प्रमुख पदों के लिए चल रही भर्ती: तकनीशियन से ALP तक

मंत्री ने कहा कि जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान, सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, उप-निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (JE) / डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) / रासायनिक और धातुकर्म सहायक (CMA), पैरामेडिकल श्रेणियां, गैर -तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक), मंत्रालयिक और पृथक श्रेणियां और लेवल-1 श्रेणियां जैसे सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (CEN) अधिसूचित की गईं।

रेल मंत्री ने कहा कि 59,678 पदों के लिए प्रथम चरण या एकल-चरण कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) पूरी हो चुकी है। इसमें सहायक लोको पायलट (18,799 रिक्तियां) के पद के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, तकनीशियन (14,298 रिक्तियां) के पद के लिए इसी प्रकार की परीक्षा और जेई /डीएमएस/सीएमए (7,951 रिक्तियां) के पद के लिए भी इसी प्रकार की परीक्षा शामिल है। एएलपी, जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी भी पूरी हो चुकी है। (Railways jobs)

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसमें सहायक लोको पायलट (18,799 रिक्तियां) और जेई/डीएमएस/सीएमए (7,951 रिक्तियां) के पद शामिल हैं। सहायक लोको पायलट (18,799 रिक्तियां) के पद के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT) पूरी हो गई है। लेवल-1 श्रेणियों के लिए 32,438 रिक्तियों के लिए सीबीटी 27 नवंबर, 2025 से 140 शहरों में 15 भाषाओं में शुरू हुआ। कांस्टेबल (RPF) के 4,208 रिक्तियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 13 नवंबर से शुरू हुई।

मंत्री ने बताया कि तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल, सब-इंस्पेक्टर (RPF) और सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 23,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों के पैनल अंतिम रूप दे दिए गए हैं। इनमें से ज़्यादातर उम्मीदवार सुरक्षा श्रेणियों में हैं। इसके अलावा, वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, 28,463 रिक्तियों के लिए सात केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (CEN) भी जारी की गई हैं। (Railways jobs)

भर्तियों में पारदर्शिता: परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं (Railways jobs)

आरआरबी परीक्षाएँ काफी तकनीकी प्रकृति की होती हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों और संसाधनों का उपयोग और जनशक्ति का प्रशिक्षण शामिल होता है। रेलवे ने इन सभी चुनौतियों का सामना किया और सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान पेपर लीक या इसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

वैष्णव ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के तौर पर, रेल मंत्रालय ने समूह ‘ग’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 2024 से वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने की व्यवस्था शुरू की है। वार्षिक कैलेंडर लागू होने से अभ्यर्थियों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य की अनिवार्यता के कारण, नियमित पदाधिकारियों के पद पर आने तक अस्थायी व्यवस्था के रूप में संविदा नियुक्ति का सहारा लिया जाता है। (Railways jobs)

मंत्री ने कहा कि इस तरह की संविदा नियुक्ति पूर्णतया अस्थायी और समयबद्ध है। साथ ही यह केवल रेलवे परिचालन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है, जब तक कि मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार नियमित चयन के माध्यम से पदों को नहीं भरा जाता।

Comments are closed.

और पढ़ें