Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

Ram Mandir: चंपत राय की अपील- अयोध्या न आएं श्रद्धालु…, 24 नवंबर को शाम से बंद हो जाएंगे दर्शन; जानें पूरा मामला

Ram Mandir

Ram Mandir: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण कार्याक्रम होने जा रहा है। इसी के साथ एक और स्वर्णिम अध्याय राम मंदिर और इस नगरी से जुड़ जाएगा। यह समारोह 22 जनवरी 2024 को हुई प्राण-प्रतिष्ठा के बाद का एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जो मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण कार्य की पूर्णता का प्रतीक है।

इस दिन राम मंदिर के मुख्य शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ध्वजारोहण करेंगे। राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के कारण 24 नवंबर को शाम से ही श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन बंद कर दिए जाएंगे।

इसके बाद 26 नवंबर से दोबारा अपने निर्धारित समय से सुबह सात बजे से श्रद्दालु अपने रामलला के दर्शन कर सकेंगे। ये जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से दी गई है। (Ram Mandir) 

Ram Mandir: चंपत राय की अपील

इस बीच, अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि के ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए चंपत राय ने सोशल मीडिया पर विशेष अपील की है। उन्होंने शनिवार को राम मंदिर के समारोह के विषय में दिए अपने संदेश में श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन न होने की बात कही है। इससे पहले भी उन्होंने इस सन्दर्भ में शुक्रवार की रात वीडियो संदेश जारी किया था।

चंपत राय ने सोशल मीडिया पर अपनी अपील में लिखा कि हम हाथ जोड़ कर निवेदन करते हैं कि 25 नवंबर को दर्शनार्थियों को मंदिर में दर्शन नहीं कराये जा सकेंगे। 24 नवंबर की रात के बाद ही दर्शन बंद हो जाएंगे। हालांकि ये आयोजन (ध्वजारोहण) सभी देशवासियों और संसार भर के लोग अपने-अपने घर में बैठ कर देख सकेंगे। अयोध्या नगर में जगह-जगह विकास प्राधिकरण की ओर से सड़कों पर बड़े-बड़े पर्दे लगाये गये हैं, उन पर्दों पर ये आयोजन दिखाया जाएगा। (Ram Mandir) 

चंपत राय ने अपने संदेश में कहा कि ट्रस्ट की ओर से शहर में कुछ स्थानों पर स्क्रीन लगाई जायेगी, जिन पर भी आयोजन देखा जा सकेगा। संसार के लोग इस आयोजन को किसी भी चैनल पर देख सकते हैं। दूरदर्शन, सभी चैनलों को सीधे-सीधे पूरा कार्यक्रम प्रेषित कराएगा। आप से इतना निवेदन है कि अपने घरों पर बैठकर इस कार्यक्रम का आनंद लें, ये राष्ट्रीय गौरव का एक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मतलब है कि अब मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। (Ram Mandir) 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव की ओर से बताया गया कि इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत की भी मौजूदगी होगी। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद आमंत्रित आथितियों को लाइन में लगाकर दर्शन कराया जाएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें