बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: SIT जांच के बाद BKTC का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार राजेंद्र चौहान के सभी सेवानिवृत्ति लाभ रोके गए Assam Flood 2026: असम में बाढ़ से 68 मौतें, 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर क्यों नहीं थमती तबाही? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, FRS-AI निगरानी में 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का हलफनामा, किसी शिक्षक की नहीं जाएगी नौकरी धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब नितिन गडकरी देगें इस्तीफा? E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ शुरू हुआ नया आंदोलन ‘AK-47 और पेलेट गन के आदेश पर अमित शाह दें जवाब’, छात्र प्रदर्शन पर कांग्रेस का सरकार पर निशाना

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘गजनवी से भी ज्यादा लूटा’

Ram Mandir Donation Controversy

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जांच में कई नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) सवालों के घेरे में आ गई है। तो वहीं विपक्ष ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने यह तक कह दिया कि बीजेपी ने राम मंदिर को महमूद गजनवी से भी ज्यादा लूटा है।

यह विवाद राम मंदिर ट्रस्ट में दान पात्रों से नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के गायब होने और करोड़ों रुपये के कथित घपले से जुड़ा है, जिसकी जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

Ram Mandir Donation Controversy: संजय राउत का दावा- ‘दानपेटी से करोड़ों की चोरी, BJP जिम्मेदार’

पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने आरोप लगाया, “जो पार्टी राम मंदिर के दानपेटियों का दुरुपयोग करके रामद्रोह कर रही है, वही पार्टी आज छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। रावण में भी कई बुराइयाँ थीं, लेकिन उसने कभी दानपेटियों को नहीं लूटा। खुद को ‘राम भक्त’ कहने वालों ने हाल के महीनों में 66 बार राम मंदिर की दानपेटियों को लूटा है। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को 17 बार लूटा था, लेकिन भाजपा के लोगों ने अयोध्या के राम मंदिर को 66 बार लूटा है। इसे भी इतिहास में दर्ज किया जाना चाहिए।”

राउत ने दावा किया कि राय को मंदिर जाने से इसलिए रोका गया क्योंकि वह कथित अनियमितताओं को उजागर करना चाहते थे। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को इसलिए रोका गया क्योंकि वह राम मंदिर के दान पेटियों में कथित भ्रष्टाचार और लूट का पर्दाफाश करने वाले थे। भाजपा ने मंदिर को कम से कम 70 बार लूटा है। मैं इस घोटाले को राष्ट्र और भगवान राम दोनों के खिलाफ राजद्रोह मानता हूं।” (Ram Mandir Donation Controversy)

‘राम मंदिर किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं’— विपक्षी नेताओं के संयुक्त दौरे की मांग

राउत ने आगे कहा कि उन्होंने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से बात की थी और सुझाव दिया था कि विपक्षी दलों के नेताओं को संयुक्त रूप से राम मंदिर जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “कल हमने उद्धव ठाकरे जी से बात की। हमारा मानना है कि हमें राम मंदिर भी जाना चाहिए। हम राहुल गांधी जी से भी बात करेंगे। अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत सभी विपक्षी नेताओं को एक साथ राम मंदिर जाना चाहिए।”

संजय राउत ने आगे कहा, “राम मंदिर सभी भक्तों का है, क्या राम मंदिर किसी की पुश्तैनी संपत्ति है? राम मंदिर के लिए हमारा खून भी बहा है। हमारे लोगों ने भी बलिदान दिए हैं। मैं खुद राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा था… अयोध्या का एकमात्र स्वामी भगवान राम हैं। अगर अजय राय को रोका गया, तो किस आधार पर रोका गया? अगर यह सिलसिला जारी रहा, तो हम सभी विपक्षी नेताओं के साथ अयोध्या तक मार्च करेंगे। राम सबके हैं, वे पूरे देश के हैं।” (Ram Mandir Donation Controversy)

500 करोड़ के कथित गबन का दावा, राउत बोले- चोरी के पैसे से तोड़ी जा रहीं विपक्षी पार्टियां

संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में और पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि राम मंदिर के चढ़ावे और दान पेटी से 5 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी हुई है, जो कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज में भी दिखी है। इसके साथ ही उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 500 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और आभूषणों के गबन का आरोप लगाया है।

राउत ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि राम मंदिर के दान से चुराए गए पैसों का इस्तेमाल राजनीति में विपक्षी पार्टियों को तोड़ने और सांसदों व विधायकों को खरीदने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने मंदिर निर्माण के लिए 4 किलो की चांदी की ईंट और उद्धव ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये दान किए थे, लेकिन ट्रस्ट की तरफ से इसकी कोई रसीद या जानकारी नहीं दी गई और वह ईंट गायब हो गई है। (Ram Mandir Donation Controversy)

चढ़ावा विवाद में आरोप-प्रत्यारोप तेज, RSS प्रमुख मोहन भागवत से हस्तक्षेप की मांग

बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर चंदा और चढ़ावा विवाद में धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए SIT गठित की है, जिसमें अब तक कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है, क्योंकि मंदिर निर्माण में संघ का भी योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे विपक्ष की राजनीति व मनगढ़ंत बयानबाजी करार दिया है। (Ram Mandir Donation Controversy)

Comments are closed.

और पढ़ें