CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात ‘चिप से जहाज तक सब कुछ भारत में बनेगा’, PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन; 3,036 छात्रों को मिली डिग्री रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट से बड़ा बिल पास; जानिए पूरा मामला? अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; जेल से कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज झारखंड में JPSC-JSSC विवाद पर पहली औपचारिक बातचीत, छात्रों ने सरकार को दिया 10 अगस्त का अल्टीमेटम आगरा में सड़क धंसी तो गड्ढे में उतर गए सपा नेता, ‘पाताल लोक का रास्ता’ बताकर सरकार पर कसा तंज

59 हजार स्क्रीन्स, 50 भाषाएं और 4,000 करोड़ का बजट… भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी रिलीज बनेगी ‘रामायण’

Ramayana Global Release

Ramayana Global Release: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक ग्लोबल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा-बजट फिल्म को दुनियाभर में लगभग 59,000 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। इस विशाल आंकड़े के साथ यह फिल्म हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (अवतार 2), भारतीय सिनेमा की ‘RRR’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के स्क्रीन काउंट रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी।

Ramayana Global Release: विदेशों में 50 हजार, भारत में 9 हजार स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि ‘रामायण’ के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभाल रही है और फिल्म को रिकॉर्डतोड़ ग्लोबल रिलीज देने की तैयारी की जा रही है। भारत के बाहर विदेशों में इस फिल्म को 50,000 से अधिक स्क्रीन्स पर उतारा जाएगा।

वहीं, भारत में फिल्म को करीब 9,000 स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, दुनिया भर के दर्शकों को जोड़ने के लिए फिल्म को लगभग 50 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। डबिंग को स्वाभाविक बनाने के लिए DNEG की Brahma AI तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कलाकारों के होंठों के मूवमेंट चुनी गई भाषा के संवादों से मेल खाएंगे। (Ramayana Global Release)

रिलीज के मामले में पीछे छूटेंगे ‘पुष्पा 2’ और ‘RRR’

भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रिलीज प्लान पिछली सभी बड़ी फिल्मों के मुकाबले कई गुना बड़ा है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ दुनियाभर में करीब 12 से 13 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जबकि एस.एस. राजामौली की ‘RRR’ लगभग 10 से 11 हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई थी।

ज्यादातर बड़ी भारतीय फिल्में दुनिया भर में 10,000 स्क्रीन्स के आंकड़े से काफी नीचे रिलीज हुई हैं। इसलिए, 59,000 स्क्रीन्स के करीब रिलीज होने से ‘रामायण’ एक बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंच जाएगी। इसके बड़े पैमाने को देखते हुए इसकी तुलना हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से की जा रही है। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर’ को दुनिया भर में लगभग 52,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। (Ramayana Global Release)

4,000 करोड़ के बजट से बन रही ‘रामायण’

जानकारी के मुताबिक, रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) मुख्य भूमिकाओं में हैं। नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले यह फिल्म करीब 4,000 करोड़ रुपये के भव्य बजट में तैयार हो रही है।

हॉलीवुड के दिग्गज हंस जिमर और ए.आर. रहमान मिलकर संगीत दे रहे हैं, जबकि एक्शन दृश्यों को ‘मैड मैक्स’ के विशेषज्ञ गाय नॉरिस ने तैयार किया है। फिल्म का पहला भाग 6 नवंबर 2026 (दिवाली) को और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों (IMAX सहित) में दस्तक देगा। (Ramayana Global Release)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें