Republic Day Alert: देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त खौफ के साए में है। 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन से ठीक पहले, दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) के 6 खतरनाक आतंकवादियों के अलर्ट पोस्टर जारी किए हैं।
Republic Day Alert: दिल्ली में गणतंत्र दिवस के पहले बड़ा आतंकी अलर्ट
यह खबर देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। यह देश के लिए एक गंभीर चेतावनी है। जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है, तब ये खूंखार आतंकी राजधानी में घुसपैठ कर बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं। दिल्ली पुलिस ने जिन आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं, उनमें मोहम्मद रेहान (Mohammad Rehan) का नाम प्रमुखता से शामिल है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि इन चेहरों को ध्यान से देखें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नज़र आती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह खबर दिल्ली के हर नागरिक को चौंकाने और सचेत करने वाली है। सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे को भांपते हुए कर्तव्य पथ को एक ‘अभेद किले’ में तब्दील कर दिया है। (Republic Day Alert)
10,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल तैनात
सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, 10,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल तैनात है, और FRS कैमरे (Facial Recognition Systems) हर चेहरे पर नज़र रख रहे हैं। एंटी-ड्रोन यूनिट्स आसमान से आने वाले हर खतरे को ध्वस्त करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) जैसी अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और हर मूवमेंट पर नज़र रख रही हैं।
यह हाई अलर्ट दिखाता है कि आतंकी संगठन बड़े राष्ट्रीय आयोजनों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। पुलिस के लिए इन 6 आतंकियों को पकड़ना एक रेस अगेंस्ट टाइम (समय के विरुद्ध दौड़) बन गया है। देश की जनता को सतर्क रहने की ज़रूरत है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी पर आतंकी खतरे का काला साया मंडरा रहा है। (Republic Day Alert)









