Rinku Singh Father Demise: भारतीय क्रिकेट जगत और रिंकू सिंह के करोड़ों प्रशंसकों के लिए आज की सुबह एक बेहद गमगीन खबर लेकर आई है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता, श्री खानचंद सिंह का आज शुक्रवार तड़के ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया।
Rinku Singh Father Demise: लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे खानचंद सिंह
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, खानचंद सिंह पिछले काफी समय से चौथे चरण के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिलेंडर ढोकर बेटे के सपनों को दी थी उड़ान
आपको बता दें कि, रिंकू सिंह की सफलता की कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उसके पीछे उनके पिता का संघर्ष उतना ही गहरा था। एक समय था जब खानचंद सिंह घर-घर जाकर एलपीजी सिलेंडर पहुँचाने का काम करते थे ताकि उनका बेटा क्रिकेट खेल सके। रिंकू ने अक्सर इंटरव्यू में भावुक होकर बताया है कि कैसे उनके पिता ने तंगहाली के बावजूद उनके सपनों को टूटने नहीं दिया। (Rinku Singh Father Demise)
बीसीसीआई और क्रिकेट जगत ने जताया शोक
जैसे ही यह खबर फैली, क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बीसीसीआई (BCCI), उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल टीम के साथियों ने रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस दुख की घड़ी में रिंकू को सांत्वना दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास (अलीगढ़) ले जाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिंकू सिंह, जो वर्तमान में अपनी खेल प्रतिबद्धताओं में व्यस्त थे, खबर मिलते ही तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। (Rinku Singh Father Demise)









