Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

संसद में कागज उछालने वालों पर बड़ी कार्रवाई: राहुल गांधी के समर्थन में हंगामा करने वाले 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र मंगलवार को अखाड़े में तब्दील हो गया। राहुल गांधी को चीन के मुद्दे पर बोलने से रोके जाने के बाद भड़के विपक्षी सांसदों ने सदन के भीतर भारी हंगामा किया। इस दौरान कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले, जिसे ‘अमर्यादित आचरण’ मानते हुए सदन ने सख्त कदम उठाया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव पर लोकसभा ने कांग्रेस के 8 सांसदों को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

कैसे शुरू हुआ विवाद? राहुल गांधी को टोकने पर भड़का विपक्ष

विवाद की शुरुआत तब हुई जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2020 के भारत-चीन संघर्ष और पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे की किताब का जिक्र कर रहे थे। पीठासीन अधिकारी ने जब उन्हें बोलने से रोका और अगले वक्ता का नाम पुकारा, तो विपक्षी खेमा भड़क गया। कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और टीएमसी के सांसदों ने भी विरोध दर्ज कराया और बोलने से इनकार कर दिया।

कुर्सी की ओर उछाले कागज, वेल में हुई नारेबाजी

विपक्ष के सांसद विरोध जताते हुए सदन के बीचों-बीच (वेल) में पहुंच गए। शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। पीठासीन अधिकारी ने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताया और चेतावनी दी कि ऐसा करने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। चौथी बार कार्यवाही शुरू होने पर सरकार ने निलंबन का प्रस्ताव पेश किया।

इन 8 सांसदों पर गिरी गाज (निलंबित सदस्यों की सूची)

सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर निम्नलिखित सांसदों को सत्र से बाहर कर दिया है:

  1. डीन कुरियाकोस
  2. किरण रेड्डी
  3. अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
  4. मणिकम टैगौर
  5. गुरजीत औजला
  6. हिबी इडेन
  7. वेंकेट रमन
  8. प्रशांत पडोले

संसद के बाहर राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

निलंबन की कार्रवाई के तुरंत बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार देते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर विपक्ष की आवाज दबाने के लिए निलंबन का सहारा ले रही है।

बुधवार तक सदन स्थगित

लगातार हंगामे और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कड़वाहट चरम पर है, जिससे आगामी दिनों में भी सदन सुचारू रूप से चलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें