UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

“देश के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान”, राहुल गांधी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि

Shaheed Diwas

Shaheed Diwas: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके बलिदान और योगदान को याद किया।

Shaheed Diwas: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के शहादत दिवस पर, उन्हें मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। देश के लिए उनका निडर संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। भारत माता के वीर सपूतों को सलाम। इंकलाब जिंदाबाद!” (Shaheed Diwas)

इसी बीच, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर, मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों ने भारत को असमानता, शोषण, गरीबी और अन्याय से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन भर संघर्ष किया और राष्ट्र को मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आइए हम अपने महान शहीदों की विरासत की रक्षा करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। (Shaheed Diwas)

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु: अदम्य साहस की मिसाल

आज शहीद दिवस है, आज ही के दिन भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को फांसी दी गई थी। शहादत के इतने साल हो जाने के बावजूद ये आज भी हमारे दिलों में धड़कते हैं। भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु भारतीय क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा 23 मार्च, 1931 को लाहौर जेल में कम उम्र में फांसी दे दी गई थी। (Shaheed Diwas)

भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को प्रतिवर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो लाहौर षड्यंत्र कांड और 1928 में ब्रिटिश अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की प्रतिशोधात्मक हत्या में उनकी भूमिका को दर्शाता है।

Comments are closed.

और पढ़ें