Smriti Mandhana Wedding: पिता की सेहत के लिए टली स्मृति-पलाश की शादी, सिंगर की मां ने बताया क्या हुआ था संगीत की रात?

Smriti Mandhana Wedding

Smriti Mandhana Wedding: हाल ही में महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल से होनी थी लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के बाद दोनों ने अपनी शादी टाल दी।

20 नवंबर से चल रही शादी की रौनक एकाएक फीकी पड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग ये भी कह रहे हैं कि मंधाना की शादी को ‘नज़र लग गई’। अभी तक इस मामले में काफी कुछ हो चुका है। कुछ बातें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं, लेकिन दोनों परिवारों की तरफ से मुश्किल समय में प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही गई है।

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana Wedding: स्मृति मंधाना की शादी टलने का कारण

23 नवंबर रविवार को इन दोनों की शादी होनी थी लेकिन फिर शादी के टलने की खबर आई। मंधाना के मैनेजेर तूहीन मिश्रा ने बताया है कि सुबह मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्मृति अपने पिता के काफी करीब हैं उन्होंने ये फैसला लिया कि वह ये शादी पोस्टपोन कर रही है। पिता की तबीयत खराब होने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

सर्वहित अस्पताल के डॉक्टर नमन शाह ने कहा, “मिस्टर श्रीनिवास मंधाना, स्मृति मंधाना जी के पिताजी को करीब 1-1:30 बजे बांयी तरफ छाती में दर्द के बाद उनको हार्ट अटैक के लक्षण डेवलप हुए थे। उनको फौरन सर्वित अस्पताल मेडिकल रिसर्च सेंटर, सांगली में उनको भर्ती करने के बाद उनकी जांप-पड़ताल हुई। उनके कार्डिएक एंजाइम एलिवेटेड होने के बावजूद उनको ऑब्ज़र्वेशन में रखने की ज़रूरत है। उनको हमारे कार्डियोलोजिस्ट रोहन थानेदार ने भी देखा हुआ है। ईको में कोई नई फाइंडिंग्स नहीं है।” (Smriti Mandhana Wedding) 

पलाश भी पहुंचे अस्पताल

24 तारीख की सुबह स्मृति के मंगेतर पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें भी अस्पताल में ले जाया गया। पलाश को सांगली के ही अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबरें थी। उनको वायरल इंस्पेक्शन और एसिडिटी की समस्या बताई गई थी। पलाश की मां अमिता मुच्छल ने बताया कि पलाश तनाव और दबाव में थे और अब वो मुंबई लौट गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार पलाश मुच्छल, जिन्हें पहले सांगली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, अब उन्हें मुंबई के गोरेगांव के SVR हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कॉन्सर्ट और शादियों के लिए लगातार ट्रैवल करने से वह बहुत स्ट्रेस में आ गए थे, जिसका असर आखिरकार उनकी हेल्थ पर पड़ा है। (Smriti Mandhana Wedding) 

स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम हटाए शादी और सगाई से जुड़े सारे पोस्ट (Smriti Mandhana Wedding) 

वहीं, हैरानी की बात ये भी सामने आई है कि स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से शादी और सगाई से जुड़े सारे पोस्ट हटा दिये हैं। यही नहीं उन्होंने अपने शादी के अनाउंसमेंट और स्टेडियम में प्रोपोज़ल के सारे वीडियो पोस्ट भी हटा दिये। इसने अटकलों के बाज़ार में भी हलचल मचा दी है।

Palaash Muchhal

24 तारीख की शाम तक पलाश की बहन पलक मुच्छल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मामले में सफाई पेश की और लोगों से अपील की। उन्होंने लिखा कि शादी स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण रोक दी गई है। उन्होंने दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। शादी टलने, फोटो डिलीट और भी सारे कनेक्शन को जोड़कर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे,ऐसे में पलक मुच्छल ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है। (Smriti Mandhana Wedding) 


Comments are closed.

और पढ़ें