तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, बेटे के जन्म के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

Sonam Kapoor Welcome Second Baby

Sonam Kapoor Welcome Second Baby: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर से बच्चे की किलकारियां गूंजी है। बॉलीवुड की फैशन क्वीन दूसरी बार मां बन गई हैं। तीन साल बाद उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सोनम ने पति आनंद संग शादी के चार साल बाद एक बेटे का स्वागत किया था। वह साल 2022 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने अपने पहले बच्चे का नाम वायु रखा है।

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा 29 मार्च को दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को खुशखबरी दी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, “बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज यानी 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हे बेटे का स्वागत हुआ है।” (Sonam Kapoor Welcome Second Baby)

Sonam Kapoor Welcome Second Baby: नए चैप्टर के लिए एक्साइटेड एक्ट्रेस

पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से और विशाल हो गए हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई जान के लिए खुद को बहुत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए ईश्वर के आभारी हैं। प्यार के साथ- सोनम, आनंद और वायु।’ (Sonam Kapoor Welcome Second Baby)

सेलेब्स ने दीं बधाइयां

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी सोनम कपूर और आनंद आहूजा को दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बिपाशा बसु, अनुराग कश्यप, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर, काजल अग्रवाल, दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स कपल को कमेंट बॉक्स में बधाई दे रहे हैं। (Sonam Kapoor Welcome Second Baby)

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सालों तक डेटिंग के बाद 8 मई 2018 को शादी की थी और अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे आयु का वेलकम किया था। एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी सफर की कई तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थी, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।

Comments are closed.

और पढ़ें