तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

सूरत-बारडोली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 यात्रियों की मौत और 40 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Surat Bus Accident

Surat Bus Accident: गुजरात के सूरत जिले में नेशनल हाईवे-53 पर बारडोली के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और लगभग 38 से 40 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें भीषण आग लग गई। सभी मृतकों की जान आग की चपेट में आने के कारण गई है।

Surat Bus Accident: भीषण टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, एक सरकारी बस, जो सूरत से धुले जा रही थी उसने अपने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर/वाटर टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस डिवाइडर कूदकर सड़क की दूसरी तरफ चली गई। दूसरी तरफ जाते ही यह बस सामने से आ रही महाराष्ट्र की दूसरी एसटी बस, जो चालीसगांव से सूरत आ रही थी उससे सीधे टकरा गई। टक्कर के बाद एक बस पलट कर सड़क किनारे नीचे जा गिरी और उसमें तुरंत धमाके के साथ भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद हाईवे पर घंटों लगा लंबा जाम, बचाव अभियान में जुटी टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही सूरत और तापी जिले की पुलिस, दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी 38 से अधिक घायलों को इलाज के लिए बारडोली के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस भीषण दुर्घटना के कारण हाईवे पर कई घंटों तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसे बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर सुचारू किया गया। (Surat Bus Accident)

पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने की घोषणा की गई है। PMO द्वारा एक्स पर जारी एक बयान में पीएम मोदी ने कहा, “गुजरात के सूरत जिले में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।” (Surat Bus Accident)

Comments are closed.

और पढ़ें