तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, पुणे की राजनीति और भारतीय खेल जगत के एक युग का अंत

Suresh Kalmadi Passed Away

Suresh Kalmadi Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद 6 जनवरी को पुणे में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। कलमाड़ी पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुणे की राजनीति में कलमाड़ी का योगदान (Suresh Kalmadi Passed Away)

पुणे की राजनीति के अंत के साथ ही अब मानो पुणे की रफ़्तार का भी अंत हो गया हो। क्या आपको पता है कलमाड़ी को ‘पुणे का विकास पुरुष’ माना जाता था? वे पुणे लोकसभा सीट से तीन बार सांसद चुने गए और शहर के आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही।

लोकसभा के अलावा वे चार बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे, जो उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और अनुभव का प्रमाण थी। उन्होंने केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका

कलमाड़ी का नाम राजनीति से ज्यादा भारतीय खेल प्रशासन के लिए जाना जाता है। वे लंबे समय तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रहे। आपको बताते चलें कि, उनके नेतृत्व में ही भारत ने दिल्ली में 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का सफल आयोजन किया था। (Suresh Kalmadi Passed Away)

इन खेलों ने भारत की वैश्विक छवि को एक नई ऊंचाई दी, हालांकि बाद में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों और विवादों ने उनके करियर को प्रभावित किया। उन्होंने पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन और विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेलों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

पिछले कुछ वर्षों से सुरेश कलमाड़ी डिमेंशिया (याददाश्त खोना) और अन्य बीमारियों के कारण सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह दूर थे। उनका इलाज पुणे के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। (Suresh Kalmadi Passed Away)

Comments are closed.

और पढ़ें