Taj Mahal: ताजमहल को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर, आगरा के 10 किमी के दायरे में 15 उद्योगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य सल्फर डाइऑक्साइड जैसे प्रदूषकों के उत्सर्जन को कम करना है जो अम्लीय वर्षा का कारण बनते हैं और संगमरमर को नुकसान पहुंचाते हैं।
यह प्रतिबंध ताजमहल (Taj Mahal) के चारों ओर स्थित ताज ट्रेपेजियम ज़ोन (TTZ) के 10 किलोमीटर के दायरे में लागू होगा। दरअसल ताजमहल के सफेद संगमरमर को हवा के प्रदूषण से होने वाले पीलेपन और क्षरण से बचाना है। सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) को ताजमहल के संगमरमर के रंग बिगड़ने और कमजोर होने का मुख्य कारण माना जाता है।
SO2 वातावरण में पानी के साथ प्रतिक्रिया करके सल्फ्यूरिक एसिड बनाता है, जो अम्लीय वर्षा के रूप में नीचे आता है और स्मारक को खराब कर देता है। यह प्रतिबंध ताजमहल के चारों ओर 10,400 वर्ग किमी के ताज ट्रैपेज़ियम ज़ोन (TTZ) के भीतर एक बड़े संरक्षण प्रयास का हिस्सा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बनाया गया था।
ताजमहल (Taj Mahal) का संरक्षित एरिया जिसमे जिसमें आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस, एटा (यूपी) और भरतपुर (राजस्थान) के कुछ हिस्से शामिल हैं। विजन डॉक्यूमेंट में 15 विशिष्ट, उच्च प्रदूषणकारी उद्योगों को इस 10 किलोमीटर के दायरे में स्थापित करने पर रोक लगाने की सिफारिश की गई है।
इस क्षेत्र में केवल वही उद्योग लगाने की अनुमति होगी जिनका वायु प्रदूषण स्कोर 30 से कम होगा। इस नियम से बेकरी और नान-अल्कोहलिक पेय पदार्थ बनाने वाली यूनिट्स जैसे उद्योग भी प्रभावित होंगे। यह विजन डॉक्यूमेंट सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (CEC) द्वारा तैयार करके सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था, जिसे कोर्ट के आदेश पर ताज के संरक्षण के लिए बनाया गया है।
वायु प्रदूषण स्कोर 30 से अधिक होने की वजह से इस दायरे में 10 केएलडी से अधिक अपशिष्ट जल का उत्पादन करने वाली फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, गोंद व जिलेटिन तैयार करना, कांच निर्माण, हाट मिक्स प्लांट्स, आइसक्रीम फैक्ट्री, मिल्क प्रोसेस व डेरी उत्पाद, फाउंड्री, बेकरी, ईंट निर्माण, कांक्रीट से ईंट बनाना, राख से ईंट बनाना, नान-अल्कोहोलिक पेय पदार्थ आदि से संबंधित उद्योग नहीं लग सकेंगे। (Taj Mahal)

Taj Mahal: व्हाइट व ग्रीन कैटेगरी के उद्योग जो लग सकेंगे
चमड़े के जूते व उत्पाद, आप्टिकल लेंस, अलमारी बनाना, बिना बायलर के बैटरी निर्माण, कोयला व बायोमास से ब्रिकेट बनाना, साइकिल की असेंबलिंग, सोने व चांदी के आभूषण बनाना, आक्सीजन प्लांट, हैंडलूम, प्रिंटिग स्याही का निर्माण, चिकित्सीय व वैज्ञानिक उपकरणों का निर्माण, वेस्ट पेपर की बेलिंग, अकार्बनिक रसायनों से बायो फर्टिलाइजर, प्रिंटिंग के लिए ब्लाक बनाने की इकाइयां।
सुगंधित सुपारी बनाना, जूते के लिए ब्रश बनाना, सीमेंट के भंडारण और पैकेजिंग के लिए थोक टर्मिनल, काम्पैक्ट डिस्क कंप्यूटर का निर्माण, नारियल के रेशे से अपशिष्ट व उत्पाद बनाना, बिजली की भट्टी से चीनी मिट्टी के बर्तन व टाइल बनाना, फिनाइल या टायलेट क्लीनर, कार्डबोर्ड, बाक्स व कागज उत्पाद, प्रीकास्ट सीमेंट उत्पादों का निर्माण। (Taj Mahal)
सिरेमिक रंग का निर्माण मिश्रण द्वारा, चिलिंग प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, बर्फ बनाना, बिजली की भट्टी से सजावटी सिरेमेिक कप व प्लेट बनाना, रेडी मिक्स सीमेंट कांक्रीट, कार्बन डाइ-आक्साइड रिकवरी प्लांट, साबुन निर्माण, शराब उत्पादों का मिश्रण, डीजल पंप रिपेयरिंग व सर्विसिंग, कोटेड इलेक्ट्रोड की निर्माण इकाइयां।
बल्ब व सीएफएल का निर्माण, इलेक्ट्किल व इलेक्ट्रोनिक उत्पादों की असेंंबलिंग, इंजीनियरिंग व फैब्रिकेशन यूनिट्स, बिना बायलर के 10 केएलडी अपशिष्ट जल उत्पादित करने वालीं फूड प्रोसेसिंग यूनिट, बिना बायलर के मछली, मुर्गी व मवेशी का चारा बनाना, बिना बायलर के लकड़ी के माडुलर फर्नीचर बनाना, कारपेंट्री और लकड़ी से फर्नीचर बनाना, आटा मिल, स्टील फर्नीचर आदि की यूनिट लग सकेंगी। (Taj Mahal)









