JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

ढाका में ‘रहमान’ राज! ममता दीदी ने भेजे संदेश और मिठाई; शपथ ग्रहण में भारत-पाक समेत 13 देशों का जमावड़ा, क्या बदलेगी दक्षिण एशिया की तस्वीर?

Tarique Rahman Oath Ceremony

Tarique Rahman Oath Ceremony: सरहद पार बांग्लादेश में सत्ता की बिसात बिछ चुकी है और ‘दीदी’ ने सबसे पहले खुशियों की टोकरी भेज दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर तारिक रहमान को न केवल जीत की बधाई दी, बल्कि अपने ‘भाई’ के लिए कोलकाता के खास फूल और मिठाइयां भी भेजी हैं। इसे सिर्फ एक शिष्टाचार मत मानिए; जानकारों का कहना है कि यह “रसगुल्ला डिप्लोमेसी” का वो हिस्सा है जो बंगाल और बांग्लादेश के बीच की भौगोलिक और सांस्कृतिक डोर को और मजबूती से बांधने का दम रखता है।

Tarique Rahman Oath Ceremony: 17 फरवरी को सजेगी सत्ता की बिसात

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का आधिकारिक जश्न 17 फरवरी की शाम को होने जा रहा है। तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। खबर है कि इस समारोह को ‘ग्लोबल इवेंट’ बनाने की पूरी तैयारी है। आपको बता दें कि, तारिक रहमान ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत, चीन और पाकिस्तान समेत 13 प्रमुख देशों को आमंत्रित किया है। इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान का एक साथ होना अंतरराष्ट्रीय गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। (Tarique Rahman Oath Ceremony)

भारत के लिए ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति

फिलहाल, आपको बता दें कि, भारत और चीन को एक साथ बुलाना यह संकेत देता है कि नई सरकार अपनी विदेश नीति में ‘बैलेंस’ बनाने की कोशिश करेगी। वहीं पाकिस्तान को न्योता देना क्षेत्र के बदलते राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा करता है। 13 देशों को बुलाकर तारिक रहमान ने यह साफ कर दिया है कि वे केवल एक खेमे के साथ नहीं, बल्कि पूरी दुनिया (खासकर पड़ोसियों) के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। लेकिन भारत के लिए यह पल “वेट एंड वॉच” वाला है, जहाँ उसे अपने पुराने रिश्तों और नई हकीकत के बीच तालमेल बिठाना होगा। (Tarique Rahman Oath Ceremony)

Comments are closed.

और पढ़ें