तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Team India Announced: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसको मिली जगह कौन हुआ बाहर

बीसीसीआई (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुछ बड़े दिग्गजों की वापसी हुई है, तो कुछ को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है।

आज शाम चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान  कर दिया गया है। शुभमन गिल  (Shubhman Gill) की बतौर कप्तान टीम में वापसी हुई है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वहीं, चोट के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान (Vice- Captain) बनाया गया है (हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी)।

गेंदबाजी में बड़े बदलाव

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) की सफेद गेंद क्रिकेट में 3 महीने बाद वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को अपकमिंग टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मद्देनजर वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। अनुभवी मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) इस बार भी जगह बनाने में नाकाम रहे।

जानिए किस प्लेयर को मिली जगह और कौन हुआ बाहर

ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं युवा की बात करें तो आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में चमकने वाले हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को टीम में बरकरार रखा गया है। हालांकि, लगातार रन बनाने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़(Ruturaj) और तिलक वर्मा (Tilak Verma) को इस बार वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी।

सीरीज का शेड्यूल (Schedule)

पहला वनडे: 11 जनवरी 2026 (वडोदरा)

दूसरा वनडे: 14 जनवरी 2026 (राजकोट)

तीसरा वनडे: 18 जनवरी 2026 (इंदौर)

Comments are closed.

और पढ़ें