UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, 15 टीमें गठित; CM फडणवीस की दो टूक- अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

Tiger Shroff Firing Case

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले ने महाराष्ट्र की सियासत और सुरक्षा व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। इस बेहद गंभीर घटना पर सोमवार सुबह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में एक हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और अपराधियों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी।

सीएम फडणवीस ने दो टूक शब्दों में कहा कि इस घटना के पीछे जो भी मास्टरमाइंड या आका हैं, वे चाहे देश के किसी भी कोने में बैठे हों या विदेश में, पुलिस उन्हें खोज निकालेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” यह घटना रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की शाम को जुहू के पुष्पा नरसी पार्क के पास घटित हुई, जिसके बाद से ही पूरी मायानगरी में डर और तनाव का माहौल है।

Tiger Shroff Firing Case: जुहू में क्या हुआ था? चश्मदीद की जुबानी

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे अपनी BMW कार (MH-02-GE-0264) से सांताक्रूज पश्चिम स्थित विले पार्ले के जमुनाबाई नर्सरी इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गए थे। फुटबॉल खेलने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी स्कूल ग्राउंड के गेट से बाहर निकलते ही घात लगाए बैठे मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 5 से 7 राउंड फायरिंग शुरू कर दी।

चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने सीधे उस सीट को निशाना बनाकर गोली चलाई जहां टाइगर श्रॉफ बैठे थे। हालांकि, ऐन वक्त पर हमलावर की बंदूक जाम हो जाने के कारण टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, लेकिन उनके साथ मौजूद उनके ड्राइवर और पिछले 28 वर्षों से उनके केयरटेकर फिरदौस इब्राहिम बलोच (47) के बाएं हाथ में गोली लग गई। इसके अलावा, पास से गुजर रहे चौहान नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक को भी सीने में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद ड्राइविंग सीट संभाली और घायल फिरदौस को लेकर नानावटी अस्पताल पहुंचे। (Tiger Shroff Firing Case)

“कायरों की हरकत, डरने की जरूरत नहीं”- सीएम फडणवीस

घटना के बाद सोमवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता और बॉलीवुड जगत को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे पूरी संजीदगी से लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ खास संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। इन लोगों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

फडणवीस ने आगे कहा कि ऐसी धमकियां और हमले कायरों की करतूत हैं। ये लोग कहीं छुपकर कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए खौफ पैदा करने की कोशिश करते हैं। मुंबई पुलिस एक पेशेवर फोर्स है और वह इन अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी। इससे पहले रविवार रात को ही सीएम ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी थी और कहा था कि “हम सब आपके साथ हैं, आप चिंता न करें।” (Tiger Shroff Firing Case)

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एंगल और पुलिस की 15 टीमें

इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 15 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो शहर और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब सोशल मीडिया और ऑडियो मैसेज के जरिए कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पुलिस फिलहाल इस सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को भी खंगाल रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए साफ किया है कि मुंबई की धरती पर किसी भी गैंग या अंडरवर्ल्ड को दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।

हमलावरों की बाइक बरामद, पुलिस को मिला पहला बड़ा सुराग

जांच के दौरान मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई उपनगर के अंधेरी रेलवे स्टेशन की तरफ भागे थे। वे अपनी पल्सर मोटरसाइकिल को अंधेरी स्टेशन के बाहर ही लावारिस छोड़कर ट्रेन या किसी अन्य साधन से फरार हो गए। पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया है। (Tiger Shroff Firing Case)

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मोटरसाइकिल तीन बार बेची जा चुकी है और इसका पहला रजिस्टर्ड मालिक जोगेश्वरी का रहने वाला है। पुलिस अब चेसिस नंबर, इंजन नंबर और पुराने मालिकों की कड़ी जोड़कर शूटरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही जुहू और अंधेरी स्टेशन के आसपास के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनमें दो संदिग्धों का हुलिया साफ नजर आ रहा है।

कानून व्यवस्था पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

इस फायरिंग की घटना के बाद विपक्षी दलों ने महायुति सरकार और विशेष रूप से गृह मंत्रालय संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथों लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य में ‘जंगलराज’ होने का दावा करते हुए गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने भी आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य में अपराध का यह बढ़ता ग्राफ बेहद चिंताजनक है, सरकार को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। विपक्षी नेताओं ने पूर्व में बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए मुंबई को असुरक्षित बताया है। दूसरी तरफ, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फिल्म निर्देशकों की संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बॉलीवुड के भीतर डर का माहौल बनने पर चिंता जताई है और फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। (Tiger Shroff Firing Case)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें