JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

UP becomes a ‘business hub’: यूपी बना ‘बिजनेस हब’; कैसे खड़ा करें अपना करोड़ों का साम्राज्य?

UP becomes a 'business hub'

लखनऊ : UP becomes a ‘business hub’: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए ‘सपनों की धरती’ बनता जा रहा है। यूपी को 10 खरब डॉलर (1 Trillion Dollar) की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार ने ‘निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च कर दिया है। यह एआई-आधारित (AI-Based) पोर्टल बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया को ‘सुपर फास्ट’ और ‘सुपर ईजी’ बना देगा। अब लाइसेंस, एनओसी और अन्य सरकारी अनुमतियों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने का दौर खत्म हो गया है; सब कुछ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। (UP becomes a ‘business hub’)

प्लग-एंड-प्ले और प्राइवेट बिजनेस पार्क: आज आएं, कल से काम शुरू!

सरकार ने उद्यमियों के लिए ‘प्लग-एंड-प्ले’ (Plug-and-Play) इंडस्ट्रियल शेड्स की योजना शुरू की है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपको फैक्ट्री लगाने के लिए सालों तक निर्माण का इंतजार नहीं करना होगा। सरकार आपको बना-बनाया इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं देगी—आप अपनी मशीनें लाएं और अगले ही दिन से प्रोडक्शन शुरू करें। साथ ही, ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क स्कीम-2025’ के तहत निजी क्षेत्र को भी बिजनेस पार्क विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे एमएसएमई (MSME) और स्टार्टअप्स के लिए कम लागत में बड़े मौके पैदा होंगे। (UP becomes a ‘business hub’)

85 कंपनियों को हजारों करोड़ की सब्सिडी और ‘जीरो टॉलरेंस’ का असर

योगी सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों की 85 बड़ी कंपनियों को ‘लेटर्स ऑफ कम्फर्ट’ और 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि 2017 से पहले जो निवेशक ‘माफिया राज’ के डर से यूपी आने से कतराते थे, आज वही निवेशक यहाँ की मजबूत कानून-व्यवस्था (Law and Order) को देखकर खुद खींचे चले आ रहे हैं। उनका कहना है कि जो भी विकास के आड़े आएगा, उसका ‘यमराज के यहाँ का टिकट’ कटना तय है। (UP becomes a ‘business hub’)

कनेक्टिविटी का जाल: 16 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट

यूपी की सबसे बड़ी ताकत अब उसका इंफ्रास्ट्रक्चर है। आज प्रदेश के पास 16 डोमेस्टिक और 4 क्रियाशील इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जो न केवल देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, बल्कि एशिया का प्रमुख लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब भी बनेगा। यहाँ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस (MRO) की सुविधा भी होगी, जो भारत में अपनी तरह की पहली पहल है। (UP becomes a ‘business hub’)

जो सही समय पर समझेगा, वही करोड़ों में खेलेगा!

साफ है कि यूपी सरकार सिर्फ कागजी स्कीम्स नहीं ला रही, बल्कि जमीन पर ऐसा ईकोसिस्टम तैयार कर रही है जहाँ एक छोटा स्टार्टअप भी कुछ ही समय में करोड़ों का टर्नओवर हासिल कर सके। बेहतर कनेक्टिविटी, सस्ती बिजली, भारी सब्सिडी और सुरक्षित माहौल—ये वो चार स्तंभ हैं जिन पर नए उत्तर प्रदेश की नींव रखी गई है। अब जो उद्यमी इस सही समय पर सही कदम उठाएगा, वही आने वाले समय में बिजनेस की दुनिया का ‘धुरंधर’ कहलाएगा। (UP becomes a ‘business hub’)

Comments are closed.

और पढ़ें